फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: strategy created with Shri Shri Akhara on Ram mandir

राम मंदिर पर श्रीश्री ने अखाड़ों के साथ बनाई रणनीति, संघ, विहिप से अलग मोदी से जुड़कर हो रही वार्ता

Sun, 03 Feb 2019 09:25 PM IST
vivek shukla पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज
पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Feb 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: strategy created with Shri Shri Akhara on Ram mandir
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी से मिलने पहुंचे श्रीश्री
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मसले पर धर्म संसद का विरोध करने वाले अखाड़ा परिषद को मनाने पहुंचे श्रीश्री रविशंकर ने परिषद के पदाधिकारियों से कई दौर की वार्ता की। बताया जा रहा है कि श्रीश्री और अखाड़ों के बीच अयोध्या में विवादित जमीन पर मुस्लिम पक्षकरों से अपना पक्ष वापस लेने के संबंध में बनाई जा रही रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मजे की बात यह है कि इस पूरे प्रकरण से संघ और विश्व हिंदू परिषद को अलग रखा गया है। बताया जा रहा है कि अखाड़ा परिषद सीधे मोदी और अमित शाह के सपंर्क में है। चर्चा है कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री को मोदी और अमित शाह की तरफ से अखाड़ों की नाराजगी दूर करने और मंदिर निर्माण के साथ 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में उनका साथ देने के लिए भेजा है।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी के शिविर पहुंचे श्रीश्री ने करीब एक घंटे तक वार्ता किया। बाद में अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने बताया कि श्रीश्री से अयोध्या में मंदिर निर्माण और दूसरे पक्षकार को अपना पक्ष वापस लेने के संबंध में वार्ता हुईै है। उन्होंने बताया कि  अखाड़ा परिषद इस मामले में काफी गंभीरता के साथ केंद्र सरकार से जुड़ा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले श्रीश्री अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि से भी दो बार मिलने गए लेकिन किसी वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। हरिगिरि ने बताया कि रविशंकर का फोन आया था, उनसे मंदिर मसले पर वार्ता होनी है।


हरिगिरि ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, विहिप के वश का नहीं है। अखाड़ा परिषद इसके लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है। हरिगिरि ने बताया कि अखाड़ों के साथ देश भर के संत भी मंदिर की रणनीति में उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed