फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: reversed boat in ganga divers saved 11 devotees live

कुंभ 2019: किलाघाट पर पलटी नाव, गोताखोरो ने बचायी 11 श्रद्धालुओं की जान

Thu, 21 Feb 2019 11:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Feb 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: reversed boat in ganga  divers saved 11 devotees live
प्रतीकात्मक तस्वीर

किला घाट पर बुधवार की सुबह नाव में श्रद्धालुओं के चढ़ते समय नाव डगमगा कर एक तरफ झुक गई। नाव में 11 लोग सवार थे। जल पुलिस की टीम ने तुरंत सभी को बाहर निकाला और घटना से वहां काफी देर तक अफरातफरी मची रही। श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। दो लोगों को अस्पताल भी भेजा गया।

विज्ञापन


किलाघाट पर बुधवार की सुबह एक नाव पर श्रद्धालु बैठ रहे थे। उसी समय दो लोग एक साथ चढ़े और एक तरफ बैठ गए। उसी ओर नाव झुक गई। नाव डगमगाने से दोनों श्रद्धालु जल में गिर पड़े और नाव पलटने लगी जिससे सभी श्रद्धालु जल में गिर गए। जल पुलिस प्रभारी कड़ेदीन यादव ने बताया कि गोताखोर तुरंत कूदे और सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकालकर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


इनमें नीलम नागरानी, प्रदीप अग्रवाल, उमेश गुप्ता, लता, किशोर कुमार, चंद्रकला, मीरा, शिवशंकर, मंजू गोयल और रमेश मिश्रा शामिल थे। दो लोगों को अस्पताल भेजा गया। घटना से कुछ देर लिए वहां अफरातफरी मची रही। थोड़ी देर तक वहां संगम तक आवागमन बाधित रहा। इसके बाद सब सामान्य हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed