फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019- Peshwai of Avahan Akhara with Acharya and Mahamandaleshwar

जूना और अग्नि के बाद धूमधाम से निकली आवाहन आखाड़े की पेशवाई, शामिल हुए महामंडलेश्वर

Thu, 27 Dec 2018 12:46 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019- Peshwai of Avahan Akhara with Acharya and Mahamandaleshwar
सांकेतिक तस्वीर

जूना और अग्नि के बाद बृहस्पतिवार को पंचदशनाम आवाहन अखाड़े की पेशवाई धूमधाम से निकली जा रही है। नैनी स्थित मड़ौका से खिचड़ी प्रसाद के बाद बैंडबाजा और हाथी, घोड़े, ऊंट तथा नागा संन्यासियों की टोली के साथ पेशवाई सुबह साढ़े दस बजे मुख्यालय से शुरू हो गयी है। पेशवाई नए यमुना पुल से बैरहना और यहां से परेड मैदान, कुंभ मेला दफ्तर के सामने से पांटून पुल होते हुए सेक्टर सोलह स्थित अखाड़े की छावनी में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन


अखाड़े के इष्टदेव सिद्ध गणेश भगवान, देवता सूर्यप्रकाश की अगुवाई में तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा सुसज्जित रथों पर महामंडलेश्वर, श्रीमहंत चल रहे हैं। इसमें मुख्य संरक्षक नीलकंठ गिरि जी सहित महामंडलेश्वर कृष्णानंद पुरी, करुणानंद गिरि, बाल योगेश्वरानंद गिरि, रमतापंच के श्रीमहंत अवधूत गिरि, श्रीमहंत अमरीश भारती, श्रीमहंत रसराज पुरी,श्रीमहंत सोमगिरि, श्रीमहंत कैलाशपुरी, श्रीमहंत पूनम गिरि, श्रीमहंत प्रयागभारती,श्रीमहंत थानापति भानगिरि, श्रीमहंत थानापति मनोहर गिरि सहित बड़ी संख्या में संत, संन्यासी शामिल हैं।
विज्ञापन


नए पुल पर एक ही लेन से होगा आवागमन, पेशवाई जुलूस के चलते लागू किया गया प्रतिबंध
27 दिसंबर को निकलने वाले पेशवाई जुलूस के चलते बृहस्पतिवार को नैनी में विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसके अलावा नए यमुना पुल पर एक ही लेन से वाहनों का आवागमन हो सकेगा। दूसरी लेन जुलूस में शामिल साधु-संतों के वाहन ही जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को श्री पंचदशानन आवाहन अखाड़ा का पेशवाई जुलूस यादव नगर महेवा गांव मड़ौका रोड से निकला। जुलूस डांडी तिराहा से प्रयागराज-रीवा मार्ग, लेप्रेासी चौराहा, नया यमुना ब्रिज होते हुए रेलवे क्रॉसिंग, फोर्ट रोड, त्रिवेणी मार्ग से अखाड़ा शिविर में जाएगा। इसके मद्देनजर रीवा की ओर से आने वाले वाहनों को मामा भांजा तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। पुराने यमुना पुल से एग्रीकल्चर होकर रीवा की ओर जाने वाले वाहनों को खान चौराहे पर रोका जाएगा।

मिर्जापुर की ओर से आने वालों को सड़वा तिराहे से पहले ही रोक दिया जाएगा। जौनपुर-वाराणसी मार्ग से शहर की ओर आने वाले वाहन अंदावा से पहले रोके जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंंह ने नागरिकों से अपील की है कि वह डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें। 
 

नया उदासीन अखाड़े की धर्मध्वजा चार जनवरी, पेशवाई दस को

श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा की धर्मध्वजा चार जनवरी को लहराएगी जबकि पेशवाई दस जनवरी को निकलेगी। अखाड़े के मुखिया महंत भगतराम जी ने बताया कि पेशवाई मुंशीराम की बगिया मुट्ठीगंज स्थित अखाड़े से धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें कई हाथी, घोड़ों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के बैंडबाजे भी शामिल होंगे।

वहीं सचिव महंत जगतार मुनि ने मेला प्रशासन की तैयारियों पर असंतोष जताया है। कहा,लापरवाही के कारण मेले की तैयारियां काफी धीमी गति से चल रही हैं, इससे मेले में आए खालसाधारी संतों, महामंडलेश्वरों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। काम जल्दी पूरेकराए जाएं ताकि संतों को शिविर लगाने में सुविधा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed