फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Panthers Party chief bhim singh Praises Pak PM Imran Khan for avoid war

Kumbh 2019: पैंथर्स प्रमुख भीम ने युद्ध टालने के लिए की इमरान की तारीफ, अनुच्छेद 370 पर भी दिए बयान

Sun, 03 Mar 2019 12:36 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Mar 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Panthers Party chief bhim singh Praises Pak PM Imran Khan for avoid war

जम्मू कश्मीर की पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर भीम सिंह ने पुलवामा घटना के विरोध में जवाबी कार्रवाई के लिए भारत की तारीफ तो की, लेकिन उन्होंने मौजूदा दौर में युद्ध टालने के लिए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की भी तारीफ की। कहा, इमरान ने अभिनंदन की वापसी का फैसला डरकर नहीं, बल्कि अमन का पैगाम देने के लिए लिया। इसे दुनिया में लंबे समय तक याद किया जाएगा। संस्कृति, सभ्यता, इतिहास से लेकर तमाम आधारों पर दोनों मुल्क एक हैं। ऐसे में भारत को बड़े भाई की भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने दो टूक कहा कि कश्मीर में अमन की जरूरत है और यह अनुच्छेद 370 समाप्त करके पूरे भारत का एक संविधान लागू करने से ही आएगा। कश्मीरियों के सहयोग के सवाल पर बोले, जब सरदार पटेल ने तमाम रियासतों का विलय किया था तो कई रियासतों की मर्जी नहीं थी, लेकिन सरकार ने पहल की थी। इससे पहले न कांग्रेस और न अब मोदी सरकार ने कश्मीरियों की दिक्कतों को जानने की कोशिश की। कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही झंडा और संविधान हो तो सारी समस्याओं का अंत हो सकता है। शनिवार को प्रयागराज पहुंचे प्रो. भीम सिंह ने संगम में डुबकी लगाई और लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन किए। बाद में उन्होंने तुलसी मार्ग स्थित शिविर पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


वहीं स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने भी कहा कि अभिनंदन वर्तमान की वापसी सुखद है। यह भारत की मजबूत पहल का परिणाम है, लेकिन, पाक प्रधानमंत्री का विवेकपूर्ण निर्णय भी स्वागतयोग्य है। आतंकवाद सभी के लिए घातक है। पाक को ख्याल रहे कि उसकी धरती से भारत के खिलाफ आतंकवाद न पनपने पाए। भारत-पाक के बीच भी शांति बेहद जरूरी है, लेकिन आतंकवादी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत को अपनी एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाई तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक कि आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, हमारे देश का मस्तक है, हमें उस पर नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed