फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: mahant narendra giri again secretery of niranjani akhara and premgiri President of Juna

Kumbh 2019: महंत नरेंद्र गिरि दोबारा बने निरंजनी के सचिव, प्रेमगिरि जूना के सभापति

Sat, 23 Feb 2019 05:23 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 23 Feb 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: mahant narendra giri again secretery of niranjani akhara and premgiri President of Juna
hari giri maharaj

प्रयागराज कुंभ में तीसरे शाही स्नानपर्व वसंत पंचमी पर डुबकी लगाने के बाद सभी शैव अखाड़ों ने काशी का रुख किया। शुक्रवार को पंचदशनाम जूना अखाड़े ने काशी में ही अध्यक्ष के अतिरिक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी और रमता पंचों के नाम की घोषणा की। हालांकि अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव प्रयागराज कुंभ पर्व में ही पूरा कर लिया गया था।

विज्ञापन


जूना के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि की मौजूदगी में काशी में श्रीमहंत प्रेम गिरि जी महाराज को जूना अखाड़े का सभापति और श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज को अखाड़े का अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसी क्रम में अखाड़े के रमता पंच ने भी शपथ थी। साथ ही अन्य पदों पर भी संतों की नियुक्ति की गई।

विज्ञापन

Kumbh 2019: mahant narendra giri again secretery of niranjani akhara and premgiri President of Juna
narendra giri - फोटो : amarujala
महंत नरेंद्र गिरि फिर निरंजनी के सचिव
काशी में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के चुनाव में मठ बाघंबरी गद्दी के महंत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज को दूसरी बार अखाड़े का सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि सभी संत महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन अर्चन के बाद अन्य देवों, देवियों का भी दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed