{"_id":"5c45d3cebdec2273a92486d1","slug":"kumbh-2019-mahamandaleshwar-umakantananda-of-mauritius-arrived-at-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभनगरी पहुंचे मॉरीशस के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद, विदेशी कलाकार ने बनाई शिव प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभनगरी पहुंचे मॉरीशस के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद, विदेशी कलाकार ने बनाई शिव प्रतिमा
Mon, 21 Jan 2019 07:44 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 21 Jan 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉरीशस में सनातन धर्म की अलख जगा रहे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने रविवार को कुंभनगरी में प्रवेश किया। यहां सेक्टर 13 में वैदिक रीति रिवाजों से उनके शिविर में पूजन अर्चन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वहां रुद्राभिषेक कार्यक्रम भी हुआ। उनके भव्य शिविर में भगवान शिव की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। खास बात यह कि इस प्रतिमा को बिना किसी सांचे के एक विदेशी कलाकार ने बनाया है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में वर्ष 1999 में हुई विश्व धर्मसभा में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके महामंडलेश्वर उमाकांतानंद देश की 24 बड़ी जेलों में रहने वाले कैदियों को प्रवचन दे चुके हैं। उनके शिविर में हुए पूजन कार्यक्रम में पंचअग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर गिरिशानंद महाराज, बाघम्बरी मठ के स्वामी आनंद गिरि, विपिन गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान स्वामी उमाकांतानंद ने शिविर में लगी शिव प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को भारतीय मूल के विदेशी कलाकार मनोज दास ने तैयार किया है। कहा कि शाश्वतम डिवाईन श्रीराम इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिविर में 21 जनवरी से श्रीरामकथा शुरू होगी जो 30 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद दिव्य प्रवचन कार्यक्रम एक फरवरी से 11 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन