{"_id":"5c69451ebdec2211d240c66c","slug":"kumbh-2019-maghi-purnima-expected-crowd-of-devotees-educational-institutions-closed-for-3-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: माघी पूर्णिमा पर भारी भीड़ का अनुमान, 3 दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: माघी पूर्णिमा पर भारी भीड़ का अनुमान, 3 दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
Sun, 17 Feb 2019 04:57 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 17 Feb 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
दुनिया भर के लोग भव्य कुंभ की दिव्यता देखने हजारों किलोमीटर दूर से चले आ रहे हैं। संगम में मोक्ष की एक डुबकी लगा लेने को आतुर विशाल जनसमूह रोज ही बड़ी संख्या में कुंभनगरी पहुंच रहा है। शाही स्नान पर तो संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। तीसरे और आखिरी शाही स्नान यानी वसंत पंचमी पर भी करोड़ों की भीड़ उमड़ी, तब से श्रद्धालुओं का रेला लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी के बाद पांचवे स्नान यानी माघी पूर्णिमा पर भारी भीड़ जमा होने का अनुमान है। भीड़ के मद्देनजर जिलाधिकारी सुहास एल.वाई ने 18, 19 और 20 फरवरी को प्रयागराज में कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालय तथा महाविद्यालय बन्द रखने के निर्देश जारी किए हैं। हलांकि परीक्षा सम्बन्धी सारे कार्य यथावत जारी रहेंगे।
विज्ञापन
