{"_id":"5c7d6f01bdec2214107cf724","slug":"kumbh-2019-kinnar-akhara-boycott-mahashivratri-bath-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019ः किन्नर अखाड़े ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019ः किन्नर अखाड़े ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व का बहिष्कार
Tue, 05 Mar 2019 12:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
kumbh
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर किन्नर अखाड़े ने सोमवार को कुंभ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर स्नान का बहिष्कार कर दिया। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने पुलिस और प्र्रशासन पर अखाड़े के सदस्यों, शिष्यों और ड्राइवरों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले की जांच एडीजी एसएन साबत से कराकर सख्त कार्रवाई कराने की मांग के साथ चेतावनी भी दी गई कि चौबीस घंटे के भीतर कार्रर्वाई नहीं की गई तो किन्नर अखाड़ा भी सख्त निर्णय लेने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस एवं प्रशासन की होगी।
आचार्य महामंडलेश्वर का कहना है कि सोमवार को महाशिवरात्रि पर संगम पर अमरत्व स्नान के लिए सेक्टर 12 से सभी सदस्य गाड़ियों से त्रिवेणी मार्ग पहुंचे लेकिन, पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। इस पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की बात हुई। मौके पर कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद एवं डीआईजी कुंभ केपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने किन्नर आचार्य से बिना अनुमति अमरत्व स्नान के लिए जाने पर आपत्ति करते हुए लौटने के लिए कहा।
किन्नर आचार्य का आरोप है कि बातचीत के दौरान ही अखाड़े के ड्राइवरों और शिष्यों के साथ मारपीट और दुर्व्यव्यहार किया। इतना ही नहीं, गाड़ियों की चाबी भी छीन ली। कई गाड़ियों को कब्जे में भी ले लिया। मामला बढ़ता हुआ देखकर किन्नर आचार्य ने गंगा स्नान का बहिष्कार कर दिया। सभी त्रिवेणी पांटून पुल से पैदल ही शिविर की ओर लौट गए। किन्नर आचार्य का कहना है कि नंबर 2018 से लेकर जनवरी 2019 में कुंभ मेला अधिकारी और पुलिस को कुंभ मेले के सभी मुख्य स्नानपर्वों पर संगम स्नान के लिए कहा गया था लेकिन पुलिस या प्रशासन का कोई भी अफसर माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर नहीं आया।