{"_id":"5c6bc0a8bdec227396045b88","slug":"kumbh-2019-during-prayagraj-kumbh-enjoy-birthday-parties-on-ac-motor-boat-know-rent-and-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: एसी मोटर बोट पर मनाइए बच्चे के जन्मदिन की पार्टी, 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: एसी मोटर बोट पर मनाइए बच्चे के जन्मदिन की पार्टी, 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी सेवा
Tue, 19 Feb 2019 02:16 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
ac motor boat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की वर्षगांठ हो या बच्चे का जन्मदिन, अब मोटरबोट पर पार्टी का मजा लीजिए। हालांकि, रिश्तेदारों की संख्या अधिकतम 20 से 25 ही हो सकती है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण 25 फरवरी से एससी सुविधा से युक्त मोटरबोट सेवा शुरू करने जा रहा है। आगे इस पर पार्टी की सुविधा देने की भी तैयारी है। उस पर आयोजन, खाने पीने समेत सभी सुविधाएं होंगी।
यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण से चार, छह और 12 सीटर मोटरबोट पहले से चल रहे हैं। अब 25 फरवरी से 32 सीटर बोट भी चलाई जाएगी। सिंचाई विभाग ने मोटरबोट प्राधिकरण को उपलब्ध करा दी है और ट्रायल भी हो चुका है। बोट क्लब से संगम मोटरबोट दिन में दो बार 11 से 12 बजे के बीच तथा तीन बजे से चलेगी।
प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया देना होगा। 11 हजार रुपये में एक घंटा के लिए पूरी बोट बुक की जा सकेगी। इसी क्रम में अब उस पर छोटी पार्टी की सुविधा दिए जाने की भी कवायद शुरू की गई है। इस पर खाना, बजाना आदि की सुविधा होगी। मांग के अनुरूप सजावट भी की जाएगी। अफसरों का कहना है कि चूंकि इन सुविधाओं के लिए भी जगह निर्धारित करनी होगी। इसलिए पार्टी में अधिकतम 20 से 25 लोग ही शामिल हो पाएंगे।