फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   deputy CM Keshav and ministers watched uri movie after cabinet meeting in Allahabad Kumbh Mela

कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम के साथ मंत्रियों ने देखी ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म

Wed, 30 Jan 2019 04:45 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 30 Jan 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
deputy CM Keshav and ministers watched uri movie after cabinet meeting in Allahabad Kumbh Mela

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में वर्ष 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी आधारित फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ का लुत्फ मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्रियों ने लिया। नेत्र कुंभ शिविर के पास बनाए गए मोबाइल थियेटर में इस फिल्म का दीदार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ तमाम मंत्रियों ने किया।

विज्ञापन


पूरी फिल्म देखने के बाद ही सभी मंत्री मोबाइल थियेटर से बाहर आए। डिप्टी सीएम केशव ने इस फिल्म की खूब प्रशंसा की। कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। मोदी सरकार में जिस तरह से दुश्मन के घर में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकवादी मारे वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन


यहां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, आशुतोष टंडन, सूर्य प्रताप शाही, जय प्रताप सिंह आदि मंत्रियों के साथ विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी, दिनेश तिवारी आदि के साथ काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने फिल्म देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मोबाइल थियेटर की व्यवस्था मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की पहल पर की गई। फिल्म देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को भी आना था लेकिन, कुंभ नगरी में आयोजित तमाम कार्यक्रम में शिरकत करने की वजह से वह लेट हो गए। इस वजह  से उन्होंने और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने फिल्म लखनऊ में देखने की बात कही। सिद्धार्थ नाथ ने बताया मोबाइल थियेटर के माध्यम से आने वाले दिनों में प्रयागराज में यह फिल्म अलग-अलग स्थानों पर दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed