फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: construction of ram mandir will be announce soon in kumbh mela ,says vhp core committee

कुंभ में ही घोषित होगी राम मंदिर निर्माण की तारीख, विहिप की कोर कमेटी ने किया फैसला

Mon, 21 Jan 2019 08:03 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Jan 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019:  construction of ram mandir will be announce soon in kumbh mela ,says vhp core committee

कुंभ क्षेत्र में होने वाली धर्मसंसद में इस बार संतों की तरफ से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख घोषित कर दी जाएगी। यह फैसला विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय केंद्रीय समिति की बैठक में लिया जा चुका है। विहिप के केंद्रीय पदाधिकारियों के कोर टीम की बैठक में इस बात पर भी मंथन हुआ है कि धर्म संसद में संत मोदी और योगी सरकार को लेकर अपना रुख ठीक रखें। जिससे माहौल राम मंदिर निर्माण के पक्ष में रहे। 

विज्ञापन


यह भी पता चला है कि धर्म संसद में आने के लिए संतों को दिए जा रहे निमंत्रण पत्र के साथ उनसे आने का आग्रह तो किया ही जा रहा है, साथ में यह भी विनती की जा रही है कि वे धर्म संसद में सरकार के पक्ष को लेकर संयमित रहे। विहिप को इस बात का डर है कि यदि संत मंदिर निर्माण में हो रही देरी के मामले में क्रोधित हो गए और सरकार को दोषी ठहराने लगे तो उनका मूल एजेंडा बेकार हो जाएगा। यही वजह है कि संतों को इस बात की भी जानकारी दी जा रही है कि धर्म संसद में मंदिर निर्माण की तारीख घोषित करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक में यह भी चर्चा हुई है कि केंद्र सरकार मंदिर निर्माण को लेकर अध्यादेश लाने के पक्ष में नही है। रणनीति यह है कि संतों और देश की जनता में मंदिर निर्माण को लेकर जो उत्साह है उसे और बढ़ाकर जन आंदोलन का रूप दिया जाए। जैसे पूर्व में विवादित ढांचा ढहा दिया गया था, उसी तरह से मंदिर का निर्माण भी करा दिया जाए। इससे माहौल भी भाजपा के पक्ष जाएगा। जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर निर्माण की तिथि घोषित करने के संबंध में विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इसके लिए एक फरवरी का इंतजार करना होगा। यह काम संतों के जरिए किया जाना है। एक फरवरी को ही धर्म संसद मेें पारित होने वाले कई और प्रस्तावों की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed