फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi reached Kumbh for cabinet meeting in prayagraj

कैबिनेट बैठक के लिए कुंभनगर पहुंचे सीएम योगी, बड़े हनुमानजी के किए दर्शन

Tue, 29 Jan 2019 11:06 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Jan 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi reached Kumbh for cabinet meeting in prayagraj
CM YOGI
कैबिनेट मीटिंग के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रमुख सचिव प्रयागराज पहुंच गए हैं। यहां आते ही उन्होंने हनुमान जी मंदिर पहुंचे, जहां नरेंद्र गिरी महाराज ने फूल माला से स्वागत किया। हनुमान जी का दर्शन करने के बाद सीएम अक्षयवट, पातालपुरी तथा सरस्वती कूप का दर्शन के लिए निकल गए।
विज्ञापन


वहीं कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा  कि आज बैठक में कुछ ऐतिहासिक फैसले होंगे थोड़ा इंतजार कीजिए।

देश में पहली बार किसी धार्मिक आयोजन में हो रही कैबिनेट बैठक के निर्णय चौंकने वाले हो सकते हैं। इन निर्णयों से 29 फरवरी की तारीख गवाह बनेगी और माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में इसका साफ असर दिखेगा।
विज्ञापन


कुंभ क्षेत्र में इतिहास बनाने जा रही योगी सरकार की कैबिनेट बैठक विपक्षी दलों के लिए पहेली बनी है। सभी अपने-अपने स्तर से इसकी रेकी कर बयानबाजी करना चाह रहे हैं, लेकिन बात बन नहीं रही है। वहीं राजनीत की चौरस पर सधी बाजी खेलने वाले और साधु-संतों के बीच अपने चोले और व्यवहार से लोकप्रिय सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुंभ में कैबिनेट बैठक का निर्णय लेकर पहले तो सभी दलों को चौंकाया। ठीक लोकसभा चुनाव से  पहले विपक्षी दलों के लिए यह बैठक बेचैनी का कारण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed