{"_id":"5c6e61ebbdec220c2959e8af","slug":"kumbh-2019-after-one-month-in-kumbh-kalpvasi-back-to-home-from-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: कल्पवासियों के जाने से सूना लगने लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: कल्पवासियों के जाने से सूना लगने लगा मेला
Thu, 21 Feb 2019 02:01 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले से अखाड़ों की विदाई होने के बाद कल्पवासियों के चला-चली की बेला शुरू हो गई है। इसके चलते मेला की चहल-पहल बेरंग होने लगी है। पूरा मेला क्षेत्र वीरान हो चला है। कल्पवासी अपने माह भर की तपस्या बिताने के बाद घरों की ओर से तेजी से लौटने लगे हैं। हालांकि कुछ शिविर महाशिवरात्रि के स्नान के लिए रूके भी हैं।
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा स्नान के दिन बाद कल्पवास समाप्त हो गया। इस दिन स्नान ध्यान करने के बाद कल्पवासी की शिविरों में दिन भर में पूजा अर्चन कार्यक्रम चला। इसके बाद मेला क्षेत्र के सेक्टर 13 में बसे कल्पवासी शिविरों में घर लौटने का उत्साह लोगो में दिखा। परिवार के सदस्य माघी पूर्णिमा के बाद अपने जैसे खाने-पीने और पहनने ओढ़ने के सामान गाड़ियों से ढोने में लगे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को कल्पवासियों के अधिकतर शिविर उजड़े-उजड़े रहे। हालांकि अभी भी कुछ कल्पवासी शिविर ऐसे हैं जहां लोग रह रहे हैं। वे जो महाशिवरात्रि के दिन स्नान ध्यान कर संगम क्षेत्र से विदा लेेंगे। सेक्टर 13 में नारायण सेवा संस्थान शिविर के सदस्य रुके हैं। वह महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान के बाद वापस होंगे। शिविर के सदस्य चैतु ने बताया कि माह भर का पुण्य प्रताप तो मिला ही साथ गंगा मैया की गोदी में रहकर अनुपम आनंद का स्वाद चखा।
विज्ञापन