फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: 80 lakh devotees bath in Sangam upto 12 o'clock on Maghi Purnima

Kumbh 2019: माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर 12 बजे तक 80 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

Tue, 19 Feb 2019 01:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Feb 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: 80 lakh devotees bath in Sangam upto 12 o'clock on Maghi Purnima
- फोटो : self

विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम कुम्भ मेले के पांचवे प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक अनुमानित 80 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया। कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि मंगलवार को रात्रि 12 बजे से ही स्नान जारी है और दोपहर 12 बजे तक अनुमानित 80 लाख लोगों ने संगम और गंगा में डुबकी लगाई है।

विज्ञापन


एक बुजुर्ग साधु ने बताया, ‘‘आमतौर पर कल्पवासियों से तात्पर्य प्रयाग कुंभ मेले में आने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं से होता है। वे एक महीने तक गंगा के तट पर रह कर, बेहद कठोर नियमों के साथ जीवन जीने का संकल्प लेते हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘आज के दिन पवित्र स्नान करने के बाद वे अपने अपने घर वापस लौट जाएंगे।’’ मान्यता है कि पौष पूर्णिमा की तरह माघी पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं।
विज्ञापन


मेले का अंतिम स्नान महाशिवरात्रि आगामी 4 मार्च को पड़ेगा और इसके साथ कुम्भ मेला संपन्न हो जाएगा। स्नानार्थियों के लिए मेला क्षेत्र में सुरक्षा की प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान लगातार चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि माघी पूर्णिमा स्नान के साथ कल्पवासियों का माह भर का कल्पवास समाप्त हो जाएगा और शाम से उनका मेले से प्रस्थान प्रारंभ हो जाएगा। कुम्भ मेले में करीब 10 लाख लोग कल्पवास कर रहे हैं। मेलाधिकारी ने कहा कि अभी मेला के लिए पर्याप्त फोर्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में 96 कन्ट्रोल वाच टॉवर स्थापित हैं। इसके साथ मेला क्षेत्र में 440 सी.सी. टी.वी. कैमरों की मदद से निरन्तर निगरानी की जा रही है। कुम्भ मेला के लिए डीआईजी के पी सिंह ने कहा कि मेला प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी श्रद्धालुओं को स्नान के बाद सुरक्षित उनके गंतव्य प्रस्थान की सुविधा देना है। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए कई मेला विशेष ट्रेनों के साथ ही राज्य परिवहन निगम ने अलग-अलग दिशाओं में रोडवेज की बसों का संचालन शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed