फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Koraon Mahotsav provides an opportunity for talents to perform: Ganesh Kesarwani

कोरांव महोत्सव में प्रतिभाओं को मिलता है प्रदर्शन का मौका : गणेश केसरवानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Koraon Mahotsav provides an opportunity for talents to perform: Ganesh Kesarwani
कोरांव महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरीं। इसके अलावा गौरव सम्मान समारोह व विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी ने कहा कि कोरांव महोत्सव में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपना प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। यह महोत्सव क्षेत्र की प्रतिभाओं को शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी की मांग पर उन्होंने कोरांव के पुराने बस स्टैंड पर आधुनिक बाजार, कोरांव में खेल मैदान और महिला अस्पताल के नवनिर्माण के मुद्दे को सीएम और डिप्टी सीएम तक पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शहर उत्तरी विधायक हर्ष वाजपेयी ने कोरांव महोत्सव के आयोजक कृष्ण मुरारी द्विवेदी की सराहना की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी दिन मेजा के तिवारी बंधु सुजीत तिवारी एवं मंजीत तिवारी की प्रस्तुति ने धूम मचा दी। राहुल शुक्ला टाइगर एवं सुर संग्राम की विजेता जौनपुर की गायिका भावना सिंह और प्रशांत विश्वकर्मा के गीतों ने जमकर तालियां बटोरीं। इस मौके पर आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला, गोपाल विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. मो. साबिर अली, राजू शुक्ला, डाॅ. अनिल पांडेय, कोरांव महोत्सव के संरक्षक मिथिलेश शुक्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ललन तिवारी, पूर्व मंत्री कैलाश नाथ सिंह, संजय शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डाॅ केबी सिंह मौजूद रहे।

अंबुज को कोरांव गौरव सम्मान
कोरांव महोत्सव में कोरांव गौरव सम्मान अंबुज तिवारी को दिया गया। शिक्षक गौरव सम्मान महेंद्र प्रसाद मौर्य, खेल गौरव सम्मान अंशिका मिश्रा, साहित्य गौरव सम्मान नीलम तिवारी, कृषक गौरव सम्मान राम नारायण सिंह व समाज गौरव सम्मान डॉ. मोहम्मद शाहिद को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed