फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KNPG College will become state university, Directorate of Education has sent recommendation to the government

UP : भदोही का केएनपीजी कॉलेज बनेगा यूपी का 25वां राज्य विश्वविद्यालय, शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजी संस्तुति

Tue, 08 Jul 2025 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 06:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश को 25वां राज्य विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.अमित भारद्वाज ने काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केएनपीजी) ज्ञानपुर भदोही को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए शासन को संस्तुति भेज दी है।

विज्ञापन
KNPG College will become state university, Directorate of Education has sent recommendation to the government
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश को 25वां राज्य विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.अमित भारद्वाज ने काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केएनपीजी) ज्ञानपुर भदोही को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए शासन को संस्तुति भेज दी है। जल्द इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

1951 में स्थापित काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर वर्तमान में आठ एकड़ क्षेत्र में निर्मित है। महाविद्यालय से डेढ़ किमी दूर कॉलेज की 54 एकड़ की जमीन है, जहां महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह प्रदेश का 25वां राज्य विश्वविद्यालय होगा। निदेशक डॉ.अमित भारद्वाज ने बताया कि वाराणसी के उदय प्रताप स्वशासी कॉलेज को भी राज्य विश्वविद्यालय बनाने पर पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन

काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए भदोही के डीएम ने 29 जून को शासन को अनुरोध पत्र भेजा था। विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.अमित भारद्वाज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित करते हुए इस बाबत में आख्या मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक के अनुसार रविवार को पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वर्तमान कॉलेज परिसर के साथ नई जमीन भी देखी गई। कॉलेज में छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। वहां 81 शिक्षकों और 24 गैर-शैक्षणिक स्टाफ की तैनाती है। निदेशक ने बताया कि निरीक्षण के बाद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए सोमवार को शासन को संस्तुति भेज दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed