{"_id":"60f327f84af66909824db6ff","slug":"kirtika-kavita-and-akanksha-promoted-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिका, कविता और आकांक्षा का भाजपा में हुआ प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिका, कविता और आकांक्षा का भाजपा में हुआ प्रमोशन
Sun, 18 Jul 2021 12:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:26 AM IST
सार
- भाजपा सांसद के साथ विधायकों और अन्य पदाधिकारियों ने दी बधाई
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में प्रयागराज से तीन महिला पदाधिकारियों का चयन किया गया है। अब तक प्रदेश महिला मोर्चा में रहीं प्रदेश मंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल को जहां महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है तो वहीं पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कविता यादव त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज यमुनापार में महिला मोर्चा की अध्यक्ष आकांक्षा सोनकर को भी पार्टी ने प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा है। इन तीनों ही महिला पदाधिकारियों का भाजपा में प्रमोशन किया गया है।
तीनों ही महिला पदाधिकारियों को सांसद केशरी देवी पटेल और डा. रीता बहुगुणा जोशी के साथ प्रयागराज के सभी विधायकों ने बधाई दी है। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव के अनुसार डा. कीर्तिका अग्रवाल की प्रोन्नति की गई है। इसके अलावा कविता यादव त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पुत्रवधू हैं। स्टेनली रोड निवासी आकांक्षा सोनकर पार्टी में लंबे समय से हैं।
उधर सांसद केशरी देवी ने कहा कि 24 महिलाओं की टीम में से तीन पदाधिकारी प्रयागराज से चुने गए। यह हर्ष की बात है। भाजपा यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी के साथ पूर्व विधायक दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा आदि ने भी तीनों महिला पदाधिकारियों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष माया द्विवेदी, महामंत्री अंजलि गोस्वामी, वर्षा जायसवाल, लक्ष्मी बहुगुणा जोशी, सुधा जोशी भी शामिल रहीं।