{"_id":"5c7d6d4dbdec22143c033c43","slug":"kinner-akhara-s-car-seat-filed-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर अखाड़े की गाड़ी सीज, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर अखाड़े की गाड़ी सीज, मुकदमा दर्ज
Mon, 04 Mar 2019 11:54 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
kumbh
- फोटो : kumbh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला क्षेत्र में किन्नर अखाड़े के संगम स्नान के लिए जाने के दौरान हुए हंगामे के मामले को पुलिस ने गंभीरता लिया है। पुलिस ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर की गाड़ी सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। देर साथ ही उसके खिलाफ अखाड़ा थाने में मुकदमा भी दर्ज किया है।
किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारी सोमवार दोपहर में अमरत्व स्नान के लिए संगम जा रहे थे। इस दौरान पांटून पुल नंबर चार पर पुलिस ने उनके वाहनों को रोक लिया जिस पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस अफसरों का आरोप है कि किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी बिना अनुमति के स्नान के लिए जा रहे थे। उन्हें रोका गया तो वह हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान इंडिका कार के चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर भागने की कोशिश की। जिस पर आरोपी चालक विनोद कुमार निवासी कटनी मप्र को हिरासत में ले लिया गया। इस वाहन में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर दुर्गा सवार थीं।
इसके बाद चालक के साथ ही कार को भी कब्जे में लेकर अखाड़ा थाने लाया गया। यहां गाड़ी सीज कर दी गई। साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। डीआईजी केपी सिंह का कहना है कि किन्नर अखाड़ा के पदाधिकारी बिना अनुमति के स्नान करने वाहनों से जा रहे थे। उन्हें रोका गया तो वह पुलिस से ही विवाद करने लगे। जिस पर कार को सीज कर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया है। किन्नर अखाड़ा की ओर से लगाए गए मारपीट, दुर्व्यवहार के आरोपों को डीआईजी ने गलत बताया।