{"_id":"5dcb08fa8ebc3e5b6c69d266","slug":"king-of-one-and-a-half-crore-theft-gang-in-custody-allahabad-news-ald2600007196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ चोरी करने वाले गिरोह का सरगना हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ चोरी करने वाले गिरोह का सरगना हिरासत में
विज्ञापन

मुंबई से पकड़ा गया विनोथ, नगदी बरामदगी के प्रयास जारी
बक्सा उड़ाने वाले रवि समेत तीन अन्य भी शिकंजे में
प्रयागराज। जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में कैशवैन से डेढ़ करोड़ रुपये चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना पकड़ लिया गया है। विनोथ नाम के इस शातिर अपराधी को मुंबई से पकड़ा गया। इसके अलावा कैशवैन से नगदी भरा बक्सा उड़ाने वाला रवि समेत तीन अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। हालांकि इनके पास से नगदी नहीं मिली है जिसकी तलाश में एक टीम फिर त्रिचुरापल्ली गई है।
जंक्शन पर तीन अक्तूबर को हुई हुई वारदात जिले की सबसे बड़ी चोरियों में से एक है। सुरागरशी में जुटी टीम को पता चला था कि वाराणसी केलंका व मुगलसराय में कैशवैन से नगदी उड़ाने वाले गिरोह के सदस्य ही इस वारदात में भी शामिल थे। जिसके बाद तमिलनाडु केत्रिचुरापल्ली जिले केशातिर चोर गिरोह के सदस्यों की पहचान हुई। तमिलनाडु पुलिस की मदद से पुलिस ने पिछले दिनों गिरोह के सदस्य आदी व एक अन्य सदस्य की पत्नी सिल्वा को हिरासत में ले लिया था। उनसे पूछताछ के बाद तीन दिन पहले पुलिस ने मुंबई से गिरोह के सरगना विनोथ को पकड़ लिया। इसके साथ ही रवि को भी हिरासत में ले लिया। दरअसल पूछताछ में आदी ने बताया था कि गिरोह का मास्टरमाइंड विनोथ है जबकि फुटेज में बक्सा लेकर जाते दिख रहा युवक रवि है।
फिर त्रिचुरापल्ली गई एक टीम
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस चारों को शहर लेकर आई। जहां दो दिन तक हुई पूछताछ में सरगना विनोथ ने टीम को कई अहम जानकारियां दी। सूत्रों की मानें तो उसके पास से बहुत ज्यादा नगदी तो नहीं बरामद हुई लेकिन उसने बताया है कि गिरोह के एक सदस्य के माध्यम से त्रिचुरापल्ली में रहने वाली एक महिला के पास नगदी छिपाई गई है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम त्रिचुरापल्ली के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
रकम बरामदगी है बड़ी चुनौती
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात में शामिल चोर गिरोह केसभी सदस्यों को चिहिनत कर लिया गया है और उनकेहर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। लेकिन इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती रकम बरामदगी की है जिसकी वजह से ही अब तक मामले का खुलासा नहीं किया जा सका है। बता दें कि तीन अक्तूबर को जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड स्थित होटल पोलो मैक्स के सामने खड़ी कैशवैन से 1.52 करोड़ रुपयों से भरा बक्सा उड़ा दिया गया था।