फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khelo India University torch rally was warmly welcomed at various places

प्रयागराज : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी मशाल रैली का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Mon, 08 May 2023 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 May 2023 01:24 PM IST
सार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली प्रयागराज में सोमवार को निकाली गई। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेयो हाल से निकली रैली शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए गुजरी। जगह-जगह खिलाड़ियों ने रैली का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
Khelo India University torch rally was warmly welcomed at various places
खेलो इडिया यूनिवर्सिटी की मशाल रैली का जोरदार स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली प्रयागराज में सोमवार को निकाली गई। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेयो हाल से निकली रैली शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए गुजरी। जगह-जगह खिलाड़ियों ने रैली का जोरदार स्वागत किया। रैली को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में शामिल खिलाड़ियों ने रैली के उद्देश्य और आने वाले दिनों में होने वाले आयोजनों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन



विज्ञापन


 

 

सोमवार को सुबह छह बजे से रैली शुरू हुई। पहले इस तरह की मशाल रैली ओलंपिक खेलों और खेलो इंडिया के आयोजन पर ही निकाले जाते थे। पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल निकाली जा रही है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंता, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, सीडीओ, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी समेत तमाम अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Khelo India University torch rally was warmly welcomed at various places
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी की मशाल रैली निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।
खेले जाएंगे 12 खेल
लखनऊ में चार स्थानों पर 12 खेल खेले जाएंगे। इनमें तीरंदाजी, जूडो, मल्लखंब, वॉलीबाल, तलवारबाजी, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, रग्बी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल शामिल हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में तीन स्थानों पर कुल पांच खेल खेले जाएंगे, जिनमें बास्केटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी, तैराकी और भारोत्तोलन शामिल है। इसके अलावा वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू में दो खेल कुश्ती और योगासन के खेल आयोजित होंगे।

गोरखपुर में रोइंग और दिल्ली में शूटिंग के खेल का आयोजन होगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में रोइंग को पहली बार शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 4705 एथलीट, 941 सपोर्ट स्टाफ, 1500 वॉलिंटियर समेत लगभग आठ हजार से अधिक लोग प्रदेश में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed