{"_id":"5854488a4f1c1bc72b649775","slug":"keshav-s-constituency-remained-half-empty-chairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव के संसदीय क्षेत्र में खाली रह गई आधी कुर्सियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव के संसदीय क्षेत्र में खाली रह गई आधी कुर्सियां
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की ओर से शुक्रवार को भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज के मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन में आयोजक उम्मीद के मुताबिक भीड़ न जुटा सके। तकरीबन चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में मैदान में आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली ही रही। आलम ये रहा कि जिस वक्त मुख्य अतिथि एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मंच से भाषण दे रहे थे उस समय तमाम लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के संसदीय क्षेत्र में हो रहे युवा सम्मेलन में इतनी कम संख्या में भीड़ जुटेगी।
पार्टी द्वारा इलाहाबाद में युवा सम्मेलन कराने का ऐलान काफी पहले किया गया था। इसका संयोजक युवा नेता मनु सिंह को बनाया गया था, सम्मेलन की तैयारियों को लेकर यहां इसके आयोजकों के पास पर्याप्त समय भी था। युवाओं को लुभाने के लिए भोजपुरी गायक गोपाल राय की टीम भी बुलाई गई, लेकिन एक बजे से लेकर शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे तक चले युवा सम्मेलन में कभी भी भीड़ नजर नहीं आई। जबकि कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा महानगर की टीम सक्रिय थी। आयोजन स्थल पर टिकट के तमाम दावेदारों ने अपने होर्डिंग भी लगाए।
इस बीच गाजे बाजे के साथ टिकट के तमाम दावेदार अपने साथ युवाओं को लेकर भी आए, लेकिन मैदान में एक हजार लोगों का भी आंकड़ा पार नहीं हो सका, जबकि वहां लोगों के बैठने के लिए दो हजार कुर्सियां लगाई गई थी। इस बीच चर्चा यह भी रही कि कार्यक्रम से जुड़े लोगों की आपसी खींचतान के चलते ही अनुमान के मुताबिक भीड़ नहीं आई। बताया जा रहा है कि युवा सम्मेलन से भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को दूर रखा गया था। वहां युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरसिंह तो मौजूद थे, लेकिन उन्हें भी कार्यक्रम को लेकर कोई खास जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि केशव के करीबियों पर ज्यादा विश्वास ही सम्मेलन फ्लॉप होने का मुख्य कारण रहा।