फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad said: As soon as Brahmos missile fell near the nuclear base, Pakistan cried for help

केशव प्रसाद बोले : परमाणु ठिकाने के पास ब्रह्मोस मिसाइल गिरते ही पाकिस्तान बोला त्राहिमाम, युद्ध विराम

Mon, 12 May 2025 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 May 2025 04:29 PM IST
सार

भगवान गौतम बुद्ध के उपदेश- करुणा, सह-अस्तित्व, और सत्य के मार्ग- हम सभी के जीवन को आलोकित करें। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छाती ठोक कर दुनिया के सामने कहा है कि हमने संसार को बुद्ध दिया है, युद्ध नहीं दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम कायर और कमजोर हैं।

विज्ञापन
Keshav Prasad said: As soon as Brahmos missile fell near the nuclear base, Pakistan cried for help
भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तपोवन पार्क ऑकलैंड में तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन भारत की धर्म व अध्यात्म की परंपरा में इस तिथि का ख़ास महत्व इसलिए है, क्योंकि इस तिथि को प्रकृति की गोद में भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति व उनका निर्वाण हुआ था। 

विज्ञापन


भगवान गौतम बुद्ध के उपदेश- करुणा, सह-अस्तित्व, और सत्य के मार्ग- हम सभी के जीवन को आलोकित करें। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छाती ठोक कर दुनिया के सामने कहा है कि हमने संसार को बुद्ध दिया है, युद्ध नहीं दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम कायर और कमजोर हैं। हम शांति के पक्षधर हैं और हर परिस्थितियों से लड़ना जानते हैं। दुनिया ने देखा जब हमारे देश के सैनिकों ने 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारत से खदेड़ा और जब पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा उरी और पुलवामा घटना का अंजाम दिया गया तो हमारे देश के रणबांकुरों ने सर्जिकल स्ट्राइक एवं एयर स्ट्राइक के द्वारा आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन

Keshav Prasad said: As soon as Brahmos missile fell near the nuclear base, Pakistan cried for help
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

पहलगाम के बाद पीएम ने सेना को दी खुली छूट

कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम कायरता पूर्ण निर्दोष पर्यटकों की हत्या की और पूरा देश गुस्से में था, तब पीएम मोदी ने कहा था हम आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। पीएम ने सेना को खुली छूट दी और जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के कैंप को नष्ट कर उन्हें जहन्नुम पहुंचा कर मिट्टी में मिला दिया। 

इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, पूजा पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष गंगापार राकेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष यमुनापार निर्मला पासवान, राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, विवेक मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, पार्षद भास्कर पटेल, शिवमोहन, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद मोदी, शैलेंद्र पांडेय समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed