फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav from passionate during maintenance

अपनों के बीच भावुक हुए केशव

Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Keshav from passionate during maintenance
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एम्स में न्यूरो सर्जरी के दो माह बाद इलाहाबाद पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को अपनों के बीच भावुक हो गए। इस दौरान केशव ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि अस्पताल जाना पड़ेगा। अभी चिकित्सकों ने कम बोलने को कहा है, इसलिए आज ज्यादा नहीं बोलूंगा।
विज्ञापन


केपी कम्यूनिटी हाल में भाजपाइयों की ओर से ‘आशीर्वाद’ समारोह में शाम 6.30 बजे के आसपास केशव का उद्बोधन महज आठ मिनट का ही रहा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने बीते दो माह के दौरान इलाहाबाद न आ पाने की अपनी पीड़ा भी व्यक्त की। कहा, जितना दर्द मेरे यहां न आ पाने का कार्यकर्ताओं को था, उससे कहीं ज्यादा मुझे यहां आने की बेचैनी थी। आज कम समय मेें ही मुझे अपनी भावना व्यक्त करनी है। कम से कम अभी एक महीने और एहतियात बरतना है। समारोह में केशव ने अपने ऑपरेशन के पूर्व की बातें भी साझा कीं। कहा, ऑपरेशन को लेकर चिकित्सक गंभीर थे। मैंने कहा कि आप निश्चिंत होकर ऑपरेशन करें। गंगा मइया और प्रयाग की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। इसी वजह से आज मैं दोबारा आप सब के बीच में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed