{"_id":"5a075f7e4f1c1bc1678bad3c","slug":"kesarinath-gets-emotional-after-listening-to-memoirs","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्मरण सुना भावुक हुए राज्यपाल केशरीनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्मरण सुना भावुक हुए राज्यपाल केशरीनाथ
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद इंटर कॉलेज के लिए शनिवार का दिन खास रहा, जब विद्यालय के पूर्व छात्र और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी अपने कुछ सहपाठियों और छात्रों से रूबरू हुए। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की मौजूदगी में अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि केशरीनाथ ने वर्ष 1947 से 1951 तक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान की यादों को ताजा किया। वह तत्कालीन प्रधानाचार्य से लेकर उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों तक को नहीं भुले और सभी का नाम लेकर संस्मरण सुनाए।
अभिनंदन से अभिभूत राज्यपाल केशरीनाथ ने छात्र जीवन की यादों को ताजा करते हुए बताया कि उस दौरान प्रधानाचार्य रहे केदारनाथ गुप्त पेड़ के नीचे छात्रों को पंक्तिबद्ध करके व्यायाम सिखाते थे। उन्होंने कॉलेज के उस हॉल को भी याद किया, जहां अन्य छात्रों के साथ अंत्याक्षरी और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करते थे। संस्मरण सुनाते हुए भावविभोर राज्यपाल ने लाइब्रेरी, टिनशेड के नीचे साइकिल स्टैंड से लेकर गेट के बाहर ठेले पर बिकने वाला भीगा चना, मिठाई की भी चर्चा की। समारोह के दौरान उन्होंने एक कविता भी लिखकर सुनाई। अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के कॉलेज में आकर उनके अभिनंदन में शामिल होना अभिभूत हो गया। उन्होंने केशरीनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि विद्यालय की पहचान उसके छात्रों से होती है और 110 वर्ष के इतिहास में इलाहाबाद इंटर कॉलेज ने बड़ी संख्या में मेधावी छात्र दिए। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश ने काफी प्रगति की है। सर्व शिक्षा अभियान से साक्षरता बढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ने और स्वस्थ रहने के मंत्र बताए।
इससे पहले समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्राओं ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। संयोजक प्रो.पीयूष रंजन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के बारे में विस्तार से बताया। धन्यवाद ज्ञापन परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल तथा संचालन डॉ.अंजली सिंह ने किया। इसमें राजीव रंजन अग्रवाल, सूरज प्रसाद अग्रवाल, एडीसी के प्राचार्य डॉ.अतुल सिंह, एआईसी के प्रधानाचार्या सभापति तिवारी, ललितकला अकादमी के कुल सचिव जगदीश्वर प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित समारोह में राज्यपाल रामनाईक के हाथों गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। समारोह में इलाहाबाद विद्या निकेतन की स्नेहा विनोद, जैसमीना खातून, इलाहाबाद ललितकला अकादमी की फैशन डिजाइनिंग छात्रा ममता पांडेय, वेशभूषा में पल्लवी अग्रवाल, हस्तकला एवं नृत्य में तिथि वर्मा, इलाहाबाद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के टॉपर सलमान मलिक , इंटर की टॉपर तनु जाना, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीए के अतुल कुमार मिश्र, बीकॉम की शिवांगी गुप्ता, बीएससी की पूजा श्रीवास्तव, एलएलबी की संध्या मिश्रा को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र मिले। इसके साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली 49 छात्राएं एवं 21 छात्र, हाईस्कूल की 35 छात्राएं एवं 11 छात्र भी सम्मानित हुए।
समारोह में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी एवं राज्यपाल राम नाईक ने इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद इंटर कॉलेज, इलाहाबाद विद्या निकेतन की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान महाविद्यालय को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने वाले परिषद के पूर्व मंत्री शंभूनाथ जी अग्रवाल की स्मृति में ‘संस्मृति’ का भी विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी पर वीरेंद्र मिश्र द्वारा निर्देशित वृत्त चित्र ‘गंगांजलि’ का प्रदर्शन हुआ।