{"_id":"57c3496e4f1c1b0a3dd4f128","slug":"kepiusi-students-harvested-organically-threw-stones-at-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपीयूसी के छात्रों ने काटा बवाल, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपीयूसी के छात्रों ने काटा बवाल, पुलिस पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 29 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
allahabad
इलाहाबाद। बिजली गुल होने से नाराज केपीयूसी हॉस्टल के छात्रों ने रविवार रात नौ बजे गेट के बाहर चक्काजाम कर नारेबाजी करने लगे। जाम के चलते बैंक रोड से बालसन मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। छात्र सड़क पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस पर छात्रों ने पथराव कर दिया। फोर्स कम होने के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कर्नलगंज और सीओ दारागंज पहुंचे। तब हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा तो हॉस्टल में घुस गए। पुलिस परिसर में घुसी तो उपद्रवी छात्र पीछे की दीवार फांदकर एलनगंज की ओर भाग निकले। पुलिस ने गेट के बाहर खड़ीं छह बाइक कब्जे लेकर थाने उठा लाई। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
केपीयूसी हॉस्टल और आसपास के इलाकों की बिजली रविवार रात लगभग नौ बजे कट गई। छात्रों के मुताबिक दिन में भी कई बार काफी देर के लिए बिजली कटी थी। छात्रों की मांग थी कि हॉस्टल की बिजली इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जोड़ दी जाए। ताकि चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति हो सके। इससे नाराज केपीयूसी हॉस्टल के सैकड़ों छात्र में डंडा और ईंट-पत्थर लेकर सड़क पर आ गए। गेट के बाहर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। उधर से गुजर रहे राहगीरों से झड़प और वाहनों में तोड़फोड़ की। जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस देखकर छात्र भड़क और पुलिस की बोलेरो पर पथराव कर दिया। छात्रों से बातचीत के लिए गाड़ी उतरे इंस्पेक्टर के हेलमेट पर एक पत्थर जोर से लगा। चारों तरफ पत्थर आते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बवाल की सूचना पाकर सीओ और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लाठी भांजकर छात्रों क ो खदेड़ा तो वे हॉस्टल में घुस गए। सूचना पाकर हॉस्टल के वार्डेन और विवि प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। बातचीत के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। एसएसआई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बिजली को लेकर छात्रों ने हंगामा किया था। देररात पुलिस ने चक्काजाम और पथराव पर मुकदमा लिख लिया।