फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ken , Betwa the trouble increased , accelerating the Ganges water level in Yamuna

केन, बेतवा ने बढ़ाई मुसीबत, तेजी से बढ़ा गंगा यमुना का जलस्तर

Sun, 26 Jul 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ken , Betwa the trouble increased , accelerating the Ganges water level in Yamuna
आखिरकार पिछले दिनों मध्य प्रदेश के तमाम इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश का असर इलाहाबाद में दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश से होकर बहने वाली नदियों केन, बेतवा का जलस्तर क्या बढ़ा, इलाहाबाद में गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 48.850 मीटर, व छतनाग में 77.120 मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर 77.860 मीटर तक पहुंच गया है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि यमुना के जलस्तर में 145 सेमी और गंगा के जलस्तर में 154 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का यह भी कहना है कि सांय चार बजे के नदियों के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है। विभागीय अधिशासी अभियंता का कहना है कि हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं, लेकिन फिर भी नदियों के जलस्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही एक बार फिर तीर्थ पुरोहितों, घाटियों को सामान समेटकर भागना पड़ा है। सुरक्षित स्थानों पर जगह को लेकर कुछ लोगों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही शहरी भी नदियों मेें बाढ़ का नजारा लेने पहुंचने हैं। शनिवार को कई शहरी परिजनों संग संगम पहुंचे और नावों में बैठकर बाढ़ का नजारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed