{"_id":"573a74197ccdc521cccc1907f447d958","slug":"kb-ti-chairman-chord-minister-elected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबी तिवारी अध्यक्ष, रज्जू मंत्री चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबी तिवारी अध्यक्ष, रज्जू मंत्री चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कृष्ण बिहारी तिवारी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हरिनारायण मिश्र को एक हजार मतों से हराया। कृष्ण बिहारी अध्यक्ष के पद दूसरी बार चुने गए हैं। केबी तिवारी को 1689 वोट मिले जबकि हरिनारायण मिश्र को 689 मत प्राप्त हुए। जबकि धारा सिंह 358 वोट पाकर अध्यक्ष पद में तीसरे स्थान पर रहे। संघ के मंत्री पद हुए कांटे के मुकाबले में बाजी राजेेंद्र मिश्र रज्जू के हाथ लगी।
रज्जू को 1130 वोट मिले जबकि कौशलेश कुमार सिंह 859 वोट पाकर दूसरे और सुशील कुमार सिंह 604 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए वकीलों ने लक्ष्मी नारायण तिवारी को 684 वोट देकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अशेष शरण श्रीवास्तव को 634 मत देकर उपाध्यक्ष चुना है। भोलानाथ पांडेय 587 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। आडीटर के पद पर नीरज कुमार त्रिपाठी 979 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं। इस पद पर श्रीप्रकाश शुक्ला सुनील 899 मतों के साथ दूसरे और अखिलानंद द्विवेदी 713 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर श्यामधर मिश्र चंदन 799 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए।
इस पद पर कमलेश्वर प्रसाद तिवारी 690 मतों के साथ दूसरे और सुमित कुमार पांडेय 473 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त मंत्री का चुनाव विनय कुमार सिंह ने जीता। विनय को 1005 मत मिले जबकि आलोक शुक्ला 754 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर मंजेश कुमार शुक्ला और नितिन कुमार दुबे 405-405 मत पाकर बराबर पर रहे। पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिश्र गाना 881 मतपाकर निर्वाचित हुए जबकि 641 मतों के साथ एक मात्र महिला प्रत्याशी कल्पना श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहीं। नरेंद्र कुमार यादव को 468 वोट मिले वह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कार्यकारिणी के दस सदस्यों के लिए क्रमश: आशीष शुक्ला (1444), अभय कुमार मिश्र (1419), ओमप्रकाश पांडेय (881), अमलेंदु मय शुक्ला (1309), विजय कुमार तिवारी (1277), जयप्रकाश तिवारी (1238), कृष्णचंद्र गुप्ता (1169), अभिमन्यु द्विवेदी (1167), दिलीप मिश्र भवरहा (1092) और धीरज कुमार (1073) मत पाकर विजयी घोषित किए। मतगणना का कार्य कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संगम सभागार किया गया। मतगणना के लिए डीएम ने अपने 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। अपर जिलाधिकारी नगर एसके शर्मा हंडिया और एसडीएम हंडिया एके सिंह मतगणना कार्य की निगरानी कर रहे थे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा स्वयं पूरे मतगणना कार्य की निगरानी कर रहे थे। डीएम ने बताया कि कर्मचारियों को मतगणना के लिए अलग से प्रशिक्षण दिया गया था। ऐसा पहली बार हुआ है। मतगणना स्थल पर चुनाव अधिकारी इंद्रदेव द्विवेदी और शारदा प्रसाद मिश्र लगातार उपस्थित रहकर मतगणना का संचालन करते रहे। एल्डर कमेटी के सदस्य नरेंद्र देव पांडेय, गिरीश तिवारी, उमाशंकर तिवारी, पूर्व मंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा भी मौजूद रहे। सभी पदों के प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतगणना की गई।