Kaushambi : अमर उजाला मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड से सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी
अपराध मुक्त समाज की स्थापना में कर्तव्य पथ पर पुलिस कर्मी डटे रहते हैं। अपनी तमाम निजी समस्याओं को दरकिनार कर कानून का राज स्थापित करने में पुलिस कर्मियों का सराहनीय योगदान रहता है। यह बातें जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित अमर उजाला पुलिस मेरिटोरियस अवार्ड-2022 के सम्मान समारोह में कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराध मुक्त समाज की स्थापना में कर्तव्य पथ पर पुलिस कर्मी डटे रहते हैं। अपनी तमाम निजी समस्याओं को दरकिनार कर कानून का राज स्थापित करने में पुलिस कर्मियों का सराहनीय योगदान रहता है। यह बातें जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित अमर उजाला पुलिस मेरिटोरियस अवार्ड-2022 के सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का ही नतीजा है कि लोग शांति के साथ घर में रहते हैं। भयमुक्त माहौल बनाया गया है। अपराधी, माफिया के खिलाफ जहां भी प्रशासन की जरूरत पड़ती है, उसमें उनका बराबर सहयोग किया जाता है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव वे कहा कि पुलिसकर्मी वर्दी पहनने के बाद अपने कर्तव्य पथ पर डट जाते हैं।
उन्होंने कहा कि खाने-पीने का भी कभी-कभी समय नहीं मिलता है। पुलिस का मकसद होता है कि वह अपराधी के जेहन में भय और जनता के बीच भयमुक्त माहौल स्थापित करे। इस दौरान बेहतर पुलिसिंग के जरिये कानून का राज स्थापित करने में अहम योगदान निभाने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। अफसरों से पुरस्कार पाकर पुलिसकर्मी झूम उठे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह, सीओ अभिषेक कुमार सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के शिक्षक लाल बिहारी पुरोहित ने किया। इंसेट ये पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित
बेस्ट मेल पुलिस ऑफिसर इन ऑल कैटेगरी-
श्यामकांत, सीओ चायल: इन्होंने सर्किल क्षेत्र के बैंक मैनेजर पर एसिड अटैक की घटना का खुलासा कराया। इसके अलावा लूट, हत्या, चोरी और नकबजनीं की कई घटनाओं का खुलासा कराते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी भी कराई गई।
बेस्ट फीमेल पुलिस ऑफिसर इन ऑल कैटेगरी
सुशीला तिवारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना: - इंस्पेक्टर सुशीला ने महिला सशक्तीकरण के तहत स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम का नेतृत्व कर प्रभावी कार्रवाई की गई।
वेस्ट ब्रिलियंट पुलिस टीम अव़ार्ड : सीओ चायल श्यामकांत के नेतृत्व में इंटेलीजेंस विंग प्रभारी सिद्धार्थ सिंह, सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी कमलेश, साइबर सेल के मुख्य आरक्षी अखिलेश उपाध्याय, आरक्षी संदीप को सम्मानित किया गया।
टीम ने चरवा इलाके में महिला बैंक मैनेजर पर हुए एसिड अटैक की घटना का खुलासा कर नौ आरोपियों को जेल भेजा। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसके अलावा कोखराज कोतवाली इलाके में लूट की एक वारदात का खुलासा कर लूटे गए 16 लाख 15 हजार रुपये की बरामदगी करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मोस्ट पापुलर पुलिस ऑफिसर (इनोवेशन के आधार पर)
योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी
सीओ ने सर्किल क्षेत्र में माफिया, अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जब्तीकरण की कार्रवाई की।
बेस्ट पुलिस स्टेशन अवार्ड
भुवनेश चौबे, थानाध्यक्ष सैनी
सैनी कोतवाली क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, विवेचना का समय से निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव के साथ घटनाओं के सफल खुलासे के लिए अवार्ड दिया गया।
बेस्ट इंवेटीगेटर (एक साल में सबसे अधिक केस हल करने वाले पुलिस अफसर )
संतोष शर्मा, इंस्पेक्टर मंझनपुर ने चरवा कोतवाली में तैनाती के दौरान लूट, हत्या व दुष्कर्म के मुकदमों में विवेचना कर अपराधियों को जेल भेजा। फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली में तैनाती के दौरान बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में 22 दिन में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर आरोपी को फांसी की सजा कराई। इसके लिए उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय से पुरस्कार भी मिल चुका है।
बेस्ट फोरेंसिक एक्सपर्ट अमित कुमार, मुख्य आरक्षी फील्ड यूनिट
मुख्य आरक्षी के द्वारा जिले में पिछले दिनों विभिन्न घटनाओं में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन कर घटनाओं के खुलासे में सार्थक सहयोग किया गया।
बेस्ट ट्रैफिक पर्सनल
नासिम, आरक्षी, यातायात शाखा
यातायात शाखा में तैनात आरक्षी ने यातायात माह, सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित सूचनाओं का समय पर संकलन करते हुए आख्या अफसरों तक भेजी।