कौशांबी : दोआबा की बेटी सुनीता कुवैत में लगाएंगी दौड़
मंझनपुर ब्लॉक के बरई बंधवा गांव में खेतों में मजदूरी करने वाले चुन्नी लाल की सबसे छोटी बिटिया सुनीता अगले माह कुवैत में होने वाली एशियन यूथ चैंपियनशिप में दौड़ लगाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोआबा की बेटी सुनीता अब कुवैत में आयोजित होने वाले एशियन यूथ चैंपियनशिप में दौड़ लगाएगी।पिछले दिनों भोपाल में आयोजित हुए राष्ट्रीय यूथ चैंपियनशिप में 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने कारण सुनीता को यह मौका मिला है। सुनीता के इस प्रदर्शन से घर-परिवार के साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम टेंवा के साथी खिलाड़ी समेत पूरा जनपद गदगद है।
मंझनपुर ब्लॉक के बरई बंधवा गांव में खेतों में मजदूरी करने वाले चुन्नी लाल की सबसे छोटी बिटिया सुनीता अगले माह कुवैत में होने वाली एशियन यूथ चैंपियनशिप में दौड़ लगाएगी। लखनऊ में ट्रेनिंग करने वाली सुनीता ने शनिवार को भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय यूथ चैंपियनशिप में 3000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर एशियन यूथ चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
सुनीता ने भोपाल में 3000 मीटर की दौड़ में 10 मिनट 04.06 सेकेंड का समय दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। एशियाई यूथ चैंपियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 10 मिनट 06.94 सेकंड था। इस प्रदर्शन के बाद सुनीता को अब राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में चुन लिया गया है। वह 24 सितम्बर से राष्ट्रीय शिविर में ट्रेनिंग करेंगी। जहां उनका पूरा खर्च भारतीय खेल प्राधिकरण उठाएगा।
मजदूरी कर पिता ने की बेटी की परवरिस
चार भाई बहनों में सबसे छोटी सुनीता के पिता चुन्नीलाल खेतों पर मजदूरी करते हैं। मां गुरुदेई भी उनकी मदद करती हैं। चुन्नीलाल ने 2017 में सुनीता को इस उम्मीद से लखनऊ हॉस्टल में भर्ती कराया था कि, उसका खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। वह हॉस्टल में रहकर पढ़-लिख कुछ बन जाएंगी। सुनीता ने हॉस्टल में रहकर बीके वाजपेई की देखरेख में ट्रेनिंग शुरू की।
पहले ही साल में बन गई थीं राष्ट्रीय चैंपियन: क्रीड़ा अधिकारी
जिला क्रीड़ा अधिकारी रुस्तम खॉन ने बताया कि सुनीता देवी बेहद प्रतिभाशाली एथलीट हैं। 2017 में ही वह जूनियर की राष्ट्रीय चैंपियन बन गईं। लम्बी दूरी की एथलीट सुनीता ने 1500 मीटर, 3000 मीटर की दौड़ के अलावा कई क्रासकंट्री दौड़ में स्वर्ण पदक झटकने में कामयाब हो चुकी हैं। उनके कोच बीके बाजपेई ने बताया कि सुनीता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की क्षमता है। वह एशियाई चैंपियनशिप में भी पदक जीतकर लौटेंगी।