{"_id":"61b4c5e62c811823974305f6","slug":"kaushambi-case-registered-against-youth-for-blackmailing-chail-mla-sanjay-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : चायल विधायक संजय गुप्ता को ब्लैकमेल करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : चायल विधायक संजय गुप्ता को ब्लैकमेल करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 11 Dec 2021 09:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफर के नाम पर जेई से रकम लेकर विधायक से सिफारिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। विधायक ने आरोपी युवक के खिलाफ कोखराज कोतवाली में ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज कराई है। युवक पर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया में भ्रामक खबरें वायरल करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कोखराज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अमरनाथ झा नाम का व्यक्ति अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का कार्य करता है। आरोप लगाया कि अमरनाथ झा ने पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात जेई से मोटी रकम लेकर उनसे तबादला कराने की सिफारिश की। इसकी भनक लगने पर विधायक ने जेई का तबादला कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद से आरोपी विधायक से नाराजगी रखने लगा। इसी खुन्नस के चलते अमरनाथ ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अनैतिक और भ्रामक खबरें वायरल करना शुरू कर दिया। विधायक की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन