फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: A drunken youth strangled his son to death

कौशाम्बीः शराब के नशे में धुत युवक ने बेटे को गला घोटकर मार डाला

Thu, 29 Jul 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

  • पत्नी से झगड़ा कर रहे पिता को समझाने आया था बेटा

विज्ञापन
Kaushambi: A drunken youth strangled his son to death
Crime Scene

विस्तार

कोखराज कोतवाली के कशिया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक नशेड़ी ने अपने 13 वर्षीय बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता बदहवाश शव के पास बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कशिया गांव का शंभूलाल दोना पत्तल बनाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शंभूलाल कशिया पेट्रोल पंप के समीप अपनी पत्नी व आठ बच्चों के साथ रहता है। शंभू को शराब पीने की लत है। इसी वजह से अक्सर घर में पत्नी से विवाद होता रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर भी शंभू शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। मां को पिटता देख शंभू का 13 वर्षीय बेटा पंचू बीचबचाव के लिए पहुंचा। इस पर शंभू ने उसका गला दबा दिया। घटना में पंचू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शंभू बदहवाश हालत में वहीं पर ही बैठा रहा।
विज्ञापन


परिवार के लोग पंचू के शव के पास रोते रहे लेकिन शंभू के आंख से आंसू तक नहीं टपके। मोहल्ले वालों की सूचना पर कोखराज पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी शंभू को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है कि शंभू नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। बेटा बीचबचाव के लिए पहुंचा तो उसने उसे मार डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed