फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kashi Mahakal Express will run every Sunday, Railway has released the schedule

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : हर रविवार चलेगी काशी महाकाल एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Mon, 15 Nov 2021 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 08:07 PM IST
सार

 दो दिन लखनऊ और एक दिन प्रयागराज के रास्ते होगा संचालन।आईआरसीटीसी से ट्रेन अपने हाथ में लेने के बाद रेलवे ने इसका किराया भी घटा दिया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। प्रयागराज से पहले जो भाड़ा 1765 रुपये था अब वह घटकर 1320 रुपये हो गया है। 
 

विज्ञापन
Kashi Mahakal Express will run every Sunday, Railway has released the schedule
Prayagraj News : काशी महाकाल एक्सप्रेस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आईआरसीटीसी द्वारा रेलवे को सौंपी गई काशी महाकाल एक्सप्रेस का संचालन अब हर रविवार को होगा। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। सप्ताह में दो दिन काशी महाकाल लखनऊ और एक दिन प्रयागराज के रास्ते संचालित होगी। पिछले सप्ताह ही रेलवे ने काशी महाकाल के एक-एक फेरे की समय सारिणी जारी की थी। लेकिन अब 21 नवंबर 21 से अगले आदेश तक काशी महाकाल एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन के रास्ते हर रविवार को संचालन होगा। वाराणसी से गाड़ी संख्या 82403 दोपहर में 3.15 तीन बजे रवाना होगी। जो शाम 5.30-5.35 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।

विज्ञापन

कानपुर, झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर के रास्ते ट्रेन सोमवार सुबह 7.05-7.10 बजे उज्जैन और 9.05 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। इसी तरह से इंदौर से गाड़ी संख्या 82404 सोमवार 10.15 बजे चलकर रात 1.25-1.30 बजे प्रयागराज जंक्शन और सुबह चार बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। 12 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के नौ, दो एसएलआर एवं एक कोच पैंट्री कार का रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे को मिलते ही कम हुआ काशी महाकाल का किराया
पिछले वर्ष जब काशी महाकाल एक्सप्रेस शुरू की गई तब इसकी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास थी। उस दौरान प्रयागराज से उज्जैन का किराया 1590 और इंदौर का 1765 रुपये निर्धारित किया गया था। आईआरसीटीसी द्वारा हाथ पीछे खींच लेने के बाद अब इस ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी रेलवे को मिली है। ऐसे में रेलवे ने ट्रेन का किराया भी कम कर दिया है। प्रयागराज से उज्जैन के लिए ट्रेन में किराया 1215 और इंदौर का 1320 रुपये निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed