फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karwariya brothers will donate 140 rupees per day for prisoners in jail

जेल में कैदियों के लिए प्रतिदिन 140 रुपये दान करेंगे करवरिया बंधु

Sat, 09 Nov 2019 01:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Karwariya brothers will donate 140 rupees per day for prisoners in jail
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

सेंट्रल जेल नैनी के कैदियों के लिए करवरिया बंधु अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर प्रतिदिन 140 रुपये का दान करेंगे। इसमें चौंकने वाली जैसी बात नहीं, यह रकम वह अपने घर से लाकर नहीं देंगे बल्कि जेल के अंदर कैदियों को पढ़ाने एवं अन्य कार्य के मेहनताने के रूप में मिलने वाले दैनिक भत्ते को उन लोगों ने खुद लेने के बजाय कैदियों के कल्याणार्थ खर्च करने की गुजारिश जेल प्रशासन से की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जवाहर पंडित हत्याकांड में दोष सिद्ध होने के बाद गत चार नवंबर को आजीवन करावास की सजा से दंडित किए गए पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, पूर्व बीजेपी विधायक उदयभान करवरिया, पूर्व एमएलसी सूरज भान करवरिया और उनके फुफेरे भाई रामचंद्र त्रिपाठी उर्फ कल्लू नैनी सेंट्रल जेल के मालवीय सदन में रखे गए हैं।
विज्ञापन


सजा मिलने के बाद जेल में तीनों करवरिया बंधुओं और कल्लू उर्फ रामचंद्र को क्रमश: कैदी नंबर 511, 512, 513 एवं 514 के तहत कन्विक्ट रजिस्टर में इंट्री की गई थी। कैदी नंबर देने के बाद करवरिया बंधुओं को जेल के अंदर कार्य के रूप में अल्पशिक्षित कैदियों को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया है। उनके फुफेरे भाई रामचंद्र त्रिपाठी उर्फ कल्लू को खेती के कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कपिल मुनि करवरिया सर्किल दो, उदयभान करवरिया सर्किल एक और सूरजभान करवरिया सर्किल चार के कैदियों को प्रतिदिन दो पालियों क्रमश: 10 से 12 बजे और शाम को 04 से 06 बजे तक पढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बात मेहनताने की आई तो तीनो भाइयों ने जेल प्रशासन को लिखित रूप से दे दिया है कि जेल के अंदर वो जो भी कार्य करेंगे नि:शुल्क करेंगे। मेहनताने के रूप में मिलने वाले पैसे को उन्होंने जेल के कैदियों के कल्याण कार्य में लगाने की गुजारिश जेल प्रशासन से की है।

करवरिया बंधु कुशल तो फुफेरे भाई अद्र्ध कुशल कैदी की श्रेणी में
सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदियों के लिए जेल मैनुअल के मुताबिक सारी चीजे पहले से निर्धारित हैं। जिसमें पहनने के लिए कुर्ता पायजामा के साथ-साथ शारीरिक एवं बौद्धिक स्थिति के अनुसार कार्य करने कराने का का नियम भी शामिल है। इसमें जेल प्रशासन कैदियों को तीन कैटेगरी में बांट कर कार्य कराता है और उसी के अनुसार दैनिक भत्ते के रूप में उनके मेहनताने का भुगतान करता है।

डीआईजी जेल वीआर वर्मा के मुताबिक जेल में कैदियों को कार्य कराने के लिए जो तीन कैटेगरी बनाई गई है, उसमें कुशल, अद्र्धकुशल एवं अकुशल। किसी भी कार्य में पारंगत कैदी को कुशल श्रेणी में रखा जाता है और उसका दैनिक भत्ता 40 रुपये बनता है। इनमें शिक्षक, रसोईया, मिस्त्री आदि आते हैं। अर्धकुशल कम प्रशिक्षित कैदी होते हैं, जिन्हें 30 से 35 रुपये दैनिक भत्ता मिलता है, इनमें गौशाला में दूध निकालने, खेती के कार्य की मानीटरिंग करने आदिं कार्य करने वाले कैदी आते हैं और अकुशल में अप्रशिक्षित कैदी आते हैं, इनसे कृषि कार्य कराया जाता है और इन्हें दैनिक भत्ते के रूप में 25 रूपये दिए जाता है।

जेल में सजायाफ्ता कैदियों को प्रतिदिन के कार्य के अनुसार मेहनताना भत्ता दिया जाता है। करवरिया बंधु कुशल कैदियों की श्रेणी में आते हैं। उनके साथ चौथे कैदी ने भी मेहनताना लेने से इनकार किया है। चारों लोगों ने अपना मेहनताना कैदी कल्याणकारी कोष में जमा करने को कहा है।
हरिबक्श सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
 

सेंट्रल जेल में शिवपाल यादव ने की उदयभान करवरिया से मुलाकात

प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कबीना मंत्री शिवपाल यादव शुक्रवार सुबह 08.30 बजे सेंट्रल जेल नैनी पहुंचे। जेल के अंदर प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने अपने समर्थको के साथ जवाहर पंडित हत्याकांड के दोषी पाए गए पूर्व बीजेपी विधायक उदयभान करवरिया से मुलाकात की। उनके साथ बैठकर उनका हाल चाल लिया।

दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक गुफ्तगूं भी हुई, जिसके लोग अपने-अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं। उदयभान करवरिया से मिलने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रनेताओं से मुलाकात की। उसके बाद वह सजायाफ्ता बंदी के रूप में कैद फरुखाबाद के पूर्व विधायक विजय सिंह एवं नगीना, बिजनौर से सपा विधायक मनोज पारस से भी मिले।

समाजवादी पार्टी में कभी मुलायम सिंह के बाद दूसरे नंबर के नेता गिने जाने वाले शिवपाल यादव फिलहाल सपा से अलग प्रगतिशील समाज पार्टी के मुखिया हैं। वह शुक्रवार को सेंट्रल जेल में छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर जेल में बंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। सुबह 08.30 बजे के करीब अपने सहयोगियों के साथ जेल पहुंचे शिवपाल यादव अंदर करीब सवा घंटे बिताए।

इस दौरान जवाहर पंडित हत्याकांड के दोषी पूर्व बीजेपी विधायक उदयभान करवरिया से उनकी मुलाकात सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। हालांकि बाहर निकलने पर करवरिया बंधुओं के बारे में शिवपाल यादव कुछ नहीं बोले। उनके समर्थकों ने यह कहकर मौन साध लिया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के ईमानदार है, लेकिन अधिकारी बेईमान हैं।

उन्होंने छात्रसंघ बहाली का समर्थन करते हुए छात्रों के रिहाई की भी मांग की। उनके साथ मौजूद रहे पार्टी के प्रदेश सचिव शमशाद अहमद ने कहा कि पूर्व बीजेपी विधायक उदयभान करवरिया से शिवपाल यादव की मुलाकात को सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात बताया। उनके अलावा दिनेश यादव, शिवबरन यादव, विनोद पांडेय, पंकज यादव, शाह आलम, नौशाद मुन्ना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed