फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karswar pulled the student out of the lodge, injured and thrown in front of MNNIT

लॉज से छात्र को खींच ले गए कारसवार, घायल कर एमएनएनआईटी के सामने फेंका

Mon, 22 Feb 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Karswar pulled the student out of the lodge, injured and thrown in front of MNNIT
Crime Scene
शिवकुटी रसूलाबाद में रविवार शाम छात्र के अपहरण की सूचना पर सनसनी फैल गई। यहां कुछ लोग छात्र को लॉज से खींचकर कार मेें भर ले गए। इसके बाद मारपीट कर उसे एमएनएनआईटी के सामने फेंककर भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे वापस ले गई। घटना लॉज में बाहरी छात्रों के आने के विरोध पर हुए विवाद में अंजाम दी गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। 
विज्ञापन


घटना रात आठ बजे के करीब हुई। रसूलाबाद में संजय ब्रदर चौराहे के पास स्थित लॉज के बाहर कारसवार युवक पहुंचे। अगले ही पल वह भीतर घुसे और वहां रहने वाले छात्र देवेंद्र को बाहर सडक़ पर खींचकर पीटने लगे। सरेआम मारपीट होते देख वहां अफरातफरी मच गई। छात्र को जमकर पीटने के बाद हमलावर उसे कार में खींचकर भाग निकले। इसके बाद छात्र के अपहरण का हल्ला मचा जिसके बाद सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना दी गई तो शिवकुटी थाने की पुलिस तलाश में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी एमएनएनआईटी के पास पहुंचे तो भुक्तभोगी छात्र वहां पड़ा मिला। पूछने पर बताया कि कार में जबरन खींचने के बाद आरोपियों ने उसे जमकर पीटा और फिर फेंककर भाग निकले। पुलिस छात्र को लेकर वापस लॉज पहुंची तो वहां छात्रों का जमावड़ा हो गया। मामले में शिवकुटी इंस्पेक्टर महेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से मिलने आया था एक हमलावर

मौके पर जुटे लॉज के छात्रों ने बताय कि हमलावर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल से आए थे। उनके पास हॉकी और डंडे भी थे। उन्होंने बताया कि मामला लॉज में बाहरी छात्रों के आने के विरोध से जुड़ा हुआ है। दरअसल लॉज में ऊपरी तल पर छात्राएं जबकि नीचे के तल पर छात्र रहते हैं। युवती से मिलने अक्सर एक बाहरी युवक आया करता था जिसे वह अपना रिश्तेदार बताती थी। रविवार को भी वह आया जिसे भुक्तभोगी छात्र ने टोका तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद उसी युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया और फिर उनके संग मिलकर छात्र को पीटते हुए कार में खींच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed