फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kareli police surrounded by releasing seven asylum seekers of a notorious criminal of Himachal Pradesh from the police station

प्रयागराज : हिमाचल प्रदेश के कुख्यात अपराधी के सात शरणदाताओं को थाने से छोड़ने पर घिरी करेली पुलिस

Sat, 05 Mar 2022 09:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 09:55 AM IST
सार

पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह इससे पहले ही फरार हो गया। पुलिस उसके ससुर समेत सात शरणदाताओं को थाने उठा लाई लेकिन रात भर बिठाए रखने केबाद उन्हें बिना लिखापढ़ी के ही छोड़ दिया गया। घटना पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Kareli police surrounded by releasing seven asylum seekers of a notorious criminal of Himachal Pradesh from the police station
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से फरार कुख्यात अपराधी के शरणदाताओं को थाने से छोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शहर के कोतवाली थाने का है जहां फरार अपराधी छिपकर एक लॉज में रह रहा था।

विज्ञापन




पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह इससे पहले ही फरार हो गया। पुलिस उसके ससुर समेत सात शरणदाताओं को थाने उठा लाई लेकिन रात भर बिठाए रखने केबाद उन्हें बिना लिखापढ़ी के ही छोड़ दिया गया। घटना पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन




हिमांचल का रहने वाला डेविड पिछले साल गिरफ्तार हुआ था। हालांकि पेशी पर ले जाए जाने के दौरान वह फरार हो गया था जिसमें दो सिपाही सस्पेंड कर दिए गए थे। पिछले दिनों हिमांचल प्रदेश की पुलिस को सूचना मिली कि डेविड प्रयागराज के कोतवाली इलाके में छिपकर फरारी काट रहा है। इस पर वहां की पुलिस ने जनपद में तैनात एक स्पेशल टीम के प्रभारी से डेविड को पकड़ने में मदद मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में भाग निकला डेविड
सूत्रों का कहना है कि इसके बाद प्रभारी ने दो सिपाहियों और कोतवाली व शाहगंज थाने के एक-एक चौकी प्रभारी के साथ जानसेनगंज के पास स्थित लॉज में देर रात छापा मारा। इस दौरान डेविड तो फरार हो गया लेकिन उसके ससुर समेत सात शरणदाता पकड़ लिए गए।



पुलिस टीम इन सभी को लेकर शहर कोतवाली थाने पहुंची और घंटों पूछताछ में जुटी रही। लेकिन रात भर बिठाए रखने के बाद सुबह इन सभी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।



अपराधी के शरणदाताओं को बिना कार्रवाई छोड़े जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामले में एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि  फिलहाल प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है। लेकिन इसका पता लगाया जाएगा। किसी तरह की अनियमितता की बात सामने आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

अफसरों को भी रखा अंधेरे में
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों को भी अंधेरे में रखा गया। उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों का यह भीकहना है कार्रवाई के दौरान स्पेशल टीम का प्रभारी बार-बार देहात क्षेत्र के एक एएसपी का नाम लेता रहा। उसका कहना था कि उक्त अधिकारी के निर्देश पर ही वह दबिश देने पहुंचा है। फिलहाल घटना पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed