{"_id":"6a8caf8105627f6c5302815f","slug":"karchhana-resonates-with-the-spirit-of-lord-shiva-amidst-chants-of-har-har-mahadev-and-bol-bam-allahabad-news-c-407-1-nan1015-19135-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से करछना शिवमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से करछना शिवमय
Tue, 25 Aug 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन करछना के कुशगढ़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक करते श
सावन के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों भी भारी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से क्षेत्र शिवमय हो गया। प्राचीन शिवमंदिर कुशगढ़, जरकुटी महादेव और हरहर भोला आश्रम में पूजन हुआ।
शिवमंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूलों से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में विशेष सजावट और भक्तों के लिए अलग व्यवस्था थी।
जगह-जगह भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री, प्रसाद और खिलौनों की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही।