{"_id":"6a74f644535ba82f9d01ef12","slug":"karate-22-players-qualified-for-the-divisional-level-competition-allahabad-news-c-3-ald1020-945910-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे : 22 खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे : 22 खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
Fri, 07 Aug 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
सीएवी इंटर कॉलेज में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक बालिका कराटे प्रतियोगिता में भागलेते प
- फोटो : shiv tripathi
सीएवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 17 विद्यालयों के कुल 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी 11 बालक और 11 बालिका खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। अंडर-14 बालक वर्ग में कृष्णा नंद यादव, सिद्धि विनायक और शिवम यादव ने क्वालीफाई किया। अंडर-14 बालिका वर्ग से एंजेल, अनुश्री और यशस्वी यादव ने जगह बनाई। अंडर-17 बालक वर्ग में रुद्र, शिवम मौर्या, वतन कुमार मौर्या और धीरज कुमार पटेल सफल रहे। सीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके प्रसाद ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी।
अंडर-17 बालिका वर्ग में इल्मा फातिमा, आंचल और जान्हवी शुक्ला ने क्वालीफाई किया। इसी वर्ग में विभा पटेल, बदीरा सरवत और प्राची कुशवाहा ने भी जगह बनाई। अंडर-19 बालक वर्ग से मानव सोनकर और शिवम कुमार गौड़ ने मंडल स्तर के लिए जगह बनाई। अंश ने भी इसी वर्ग में क्वालीफाई किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में रितु पटेल ने क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन सह-जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र पनवार सिंह ने किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता और क्रीड़ा प्रभारी रविशंकर ने किया। इस दौरान डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, स्नेहसुधा, जिला कराटे संघ के अध्यक्ष राजेशन कुशवाहा, जिला क्रीड़ा सचिव (बालक) बृजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा सचिव (बालिका) रंजना सिंह आदि रहीं।