फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanwar Yatra 2022: The rally of Kanwariyas at Dashashwamedh Ghat, echo of the shouts of Bol Bomb

कांवड़ यात्रा 2022 : दशाश्वमेध घाट पर कांवड़ियों का उमड़ा रेला, बोल बम के जयकारों की गूंज

Thu, 14 Jul 2022 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 10:40 PM IST
सार

दो साल बाद सावन में देवाधिदेव महादेव केजलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। बाबा के जलाभिषेक के लिए गांव-गांव से भोले भक्त निकल पड़े हैं। इस बार दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्र प्रकाश की भव्य व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: The rally of Kanwariyas at Dashashwamedh Ghat, echo of the shouts of Bol Bomb
Prayagraj News : कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भगवान भोलेनाथ के प्रिय मास सावन का श्रीगणेश होने के साथ ही संगमनगरी बृहस्पतिवार को भक्तिमय हो गई। इसी के साथ दशाश्वमेध घाट से महीने भर के लिए कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन सैंकड़ों की तादाद में कांवड़िये गंगा जल भरकर बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए। बोल बम के जयकारों से यात्रा पथ गूंजने लगा है।

विज्ञापन



दो साल बाद सावन में देवाधिदेव महादेव केजलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। बाबा के जलाभिषेक के लिए गांव-गांव से भोले भक्त निकल पड़े हैं। इस बार दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्र प्रकाश की भव्य व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को झांसी,ललितपुर के अलावा जौनपुर, मध्यप्रदेश के रीवां समेत कई इलाकों से कांवड़िये दशाश्वमेध घाट पहुंचे। रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ ही ध्वजा-पताकाओं से सजे वाहनों से भोलेभक्त यहां पहुंचते रहे।
विज्ञापन



जल भरने के साथ ही तीर्थपुरोहितों की चौकियों पर संकल्प लेकर भक्त बाबा धाम के लिए रवाना हुए। कोई नौकरी की कामना लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने निकला है तो कोई अच्छी खेती और बिटिया की अच्छे परिवार में शादी की मनौती लेकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2022: The rally of Kanwariyas at Dashashwamedh Ghat, echo of the shouts of Bol Bomb
Prayagraj News : कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

घाट पर एनडीआरएफ तैनात, जलमार्ग पर बढ़ी गश्त
दशाश्वमेध घाट शुक्रवार को कांवड़ियों से गुलजार रहा। घाट पर जल पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ के जवानों की टीमें लगाई गई हैं, ताकि कोई गहरे पानी में न जाने पाए। जलमार्ग पर गश्त शुरू हो गई है। दूर से आए कांवड़ियों को जेटी के भीतर ही रहकर डुबकी लगाने की सलाह दी जाती रही। प्रशिक्षित गोताखोरों को भी घाट पर लगाया गया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी घटना को समय रहते रोका जा सके।


दशाश्वमेध घाट से हटा कूड़े का ढेर, चमका घाट
दशाश्वमेध घाट चार पहर सफाई के बंदोबस्त किए गए हैं। कांवड़ियों के जल भरने और स्नान करने के दौरान वहां किसी तरह की गंदगी फैलने से रोकने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मियों की टीमों को मुस्तैद किया गया है। इससे दशाश्वमेध घाट चमक उठा है। इस घाट पर लगे कूड़े के ढेर की भी सफाई करा दी गई है।


सजा सावन का बाजार,मोदी-योगी वाली केसरिया टी-शर्ट छाई
बाजार कांवड़ियों के केसरिया वस्त्रों के साथ ही लुटिया और कांवड़ से सज गया है। तरह-तरह की केसरिया टी-शर्ट बाजार में छा गई है। कहीं बुलडोजर वाली शर्ट तो कहीं मोदी-योगी वाली शर्ट कांवड़ियों को लुभा रही है। लुटिया का बाजार भी सज गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed