कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. कांशीराम की पुण्यतिथि पर बुधवार को बसपा समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहाकि बहुजन समाज को गुलामी से मुक्ति दिलाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल कराने वाले कांशीराम के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Kanshiram Punya Tithi- फोटो : CITY DESK
बसपा के जिलाध्यक्ष चिंतामणि वर्मा, नगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद समेत अन्य पदाधिकारियों ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा भी की। आंबेडकर मिशन के मनोज कुमार चौधरी ने कहाकि 13 वीं पुण्यतिथि पर हम कांशीराम को याद कर देख रहे हैं, बहुजन समाज भटक गया है।
उन्होंने कहा कि अब हमें डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना होगा। इस मौके पर नवल पासवान, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं कांशीराम समता मूलक सेवा समिति की ओर से रेलवे कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में बामसेफ के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि दी गई। श्याम जी बौद्ध, मिठाई लाल, सुशील निषाद, प्रदीप चौधरी आदि इस मौके पर मौजूद रहे।