फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanpur DPRO's corruption complainant transferred a reply on the transfer

भ्रष्टाचार की शिकयत करने वाली कर्मी के तबादले पर जवाब तलब

Mon, 12 Oct 2020 11:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Oct 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur DPRO's corruption complainant transferred a reply on the transfer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
डीपीआरओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाली सफाई कर्मी का ही तबादला कर उस पर जांच बैठाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया है और सरकारी वकील से तबादला करने वाले जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर देहात का पद भार संभाल रहे अधिकारी के बारे में ब्योरे के साथ जानकारी मांगी है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तबादले के अनुमोदन पर भी जानकारी तलब की है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा है कि यदि जानकारी नहीं दी जाती तो सीडीओ एवं डीपीआरओ 12 अक्तूबर को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हों। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने सफाई कर्मी सुनीता देवी की याचिका पर दिया है। याची ने डीपीआरओ के भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों से शिकायत की और जांच की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद डीपीआरओ ने याची का सरवनखेड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत से मालसा विकास खंड की ग्राम पंचायत मालसा में तबादला कर दिया। याची ने मालसा में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जांच बैठाकर याची को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसे चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed