फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kannar Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan ready to do two-two hands in the field of politics

सियासत के अखाड़े में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं किन्नर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण

Tue, 26 Mar 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kannar Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan ready to do two-two hands in the field of politics
kinnar - फोटो : प्रयागराज
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने धर्म के क्षेत्र में अखाड़ा बनाकर कुंभ पर्व में किन्नरों को मान-सम्मान दिलाने के बाद अब राजनीतिक अखाड़े में भी ‘दमखम’ दिखाने की तैयारी की है। इलाहाबाद संसदीय सीट से ‘पुरुषार्थ’ आजमाने को तैयार लक्ष्मीनारायण ने बेबाकी से कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेतासंपर्क में हैं। लेकिन, अनुकूल तरीके से किसी दल से बात नहीं बनी तो फिर निर्दलीय ही चुनाव लड़कर जनता का समर्थन हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रयागराज में समर्थकों के साथ मंथन, मंत्रणा के बाद सोमवार को फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचीं लक्ष्मीनारायण इलाहाबाद संसदीय सीट पर अपनी दावेदारी को लेकर पूरे दिन कई प्रमुख दलों के नेताओं से चर्चा में जुटी रहीं। वहीं उनके समर्थक भी फेसबुक और पोस्टर के माध्यम से ‘प्रयागराज की यही पुकार, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी बने सांसद अबकी बार’ कहकर उन्हें चुनाव मैदान में उतारने को प्रेरित, प्रोत्साहित करने में जुटे हैं। उम्मीद है कि 28 मार्च को कौशाम्बी के रत्नावली में मोरारी बापू की कथा में शिरकत करने के लिए प्रयागराज लौटने पर वह चुनाव में किन्नर अखाड़े की भूमिका और दावेदारी की औपचारिक घोषणा करेंगी।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने अपनी दावेदारी के तर्क गिनाए। कहा, समाज के उत्थान के लिए बीते दो दशकों से निरतंर संघर्षरत हूं, जिसका परिणाम यह रहा कि 2015  में किन्नर अखाड़े के गठन के बाद प्रयागराज के कुंभ पर्व में उसके ‘अस्तित्व’ को स्थापित किया बल्कि किन्नर अखाड़े को जनस्वीकार्यता भी मिली। प्रयागराज के लोगों ने किन्नर अखाड़े को जिस तरह से स्नेह और सम्मान दिया, उसी ने मुझे चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत और हौसला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं, मुझे चुनाव मैदान में उतारने वाली जनता मेरे लिए जो भी सोचेगी और मेरे से जो भी अपेक्षा करेगी, उसे पूरी करने की हर संभव कोशिश करूंगी। न मेरा कोई घरबार है, न ही कोई परिवार, लोगों का स्नेह, सम्मान ही मेरी पूंजी है। ऐसे में किसी तरह के ‘करप्शन’ में लिप्त होने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। अगर लोगों ने एक किन्नर पर इतना भरोसा किया है तो मैं उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगी। हम तो जनता के प्यार के भूखे हैं, जनता मेरे लिए दस कदम चलेगी तो हम उसके साथ हजार कदम चलने को तैयार हैं। प्रयागराजवासियों के प्रेम को चुकाने का इससे बेहतर दूसरा कोई अवसर नहीं है।


इलाहाबाद संसदीय सीट से स्वयं चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने फूलपुर संसदीय सीट से भी किन्नर अखाड़े के लिए दावेदारी की है। माना जा रहा है कि यहां से भवानी मां को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मूलत: वाल्मीकि समाज से जुड़ीं भवानी मां अखाड़े की उत्तर भारत की प्रभारी महामंडलेश्वर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed