{"_id":"57b8b8ba4f1c1bc6656eadb8","slug":"kanha-lakh-will-wear-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की पोशाक पहनेंगे कान्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख की पोशाक पहनेंगे कान्हा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इस बार की जन्माष्टमी पर काशीराजनगर बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण की पोशाक लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। भगवान कृष्ण की पोशाक को वृंदावन और उज्जैन के कारीगरों ने तैयार किया है। जिसे खास लुक दिया गया है। इसकी कीमत तीन लाख बताई जा रही है।
हल्के पीले और मैरुन रंग की इन पोशाकों पर रेशम और मोती से कढ़ाई की गई है। पोशाक से मैचिंग आभूषण दिल्ली और वृंदावन से मंगाए गए हैं। मंदिर के उपाध्यक्ष वेणुविजय दास के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां महीनों से की जा रही हैं। इस बार कान्हा के लिए दो पोशाक तैयार कराई गई है। हल्के पीले रंग की पोशाक को जन्माष्टमी की सुबह पहनाया जाएगा, वहीं हल्के मैरुन रंग वाली 108 चांदी के कलशों से अभिषेक के बाद पहनाया जाएगा। कान्हा के पोशाक से मैचिंग राधा जी के वस्त्र तैयार कराए गए हैं। वेणुविजय ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन की शुरूआत बुधवार को शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा के लिए चार फीट ऊंची कान्हा की प्रतिमा मायापुर बंगाल से लाई गई है। अध्यक्ष आचार्यदास का कहना है कि जन्माष्टमी पर्व पर धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी जाएगी।
करैलाबाग में दो दिवसीय मेला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति की ओर से दो दिवसीय मेले का आयोजन करैलाबाग बालू मंडी में बृहस्पतिवार से होगा। संयोजक जितेंद्र निषाद बजरंगी के मुताबिक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति और झांकियों द्वारा कान्हा की लीलाओं को दर्शाया जाएगा। शुक्रवार को जवाबी कीर्तन होगा।