फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kamalkant Tiwari, the fighter who soured the teeth of the British, bid farewell to the world

Prayagraj News: अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले सेनानी कमलाकांत तिवारी दुनिया से अलविदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Kamalkant Tiwari, the fighter who soured the teeth of the British, bid farewell to the world
आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले स्वतंत्रता सेनानी कमलाकांत तिवारी ने सोमवार को अंतिम सांस ले ली। वह 106 वर्ष थे। उनके निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलने पर एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर मांडा सहित कई अ्रफसर उनके घर पहुंचे।मंगलवार की सुबह नरवर चौकठा गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इलाके के बरहाकला गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमलाकांत तिवारी का जन्म तीन मई 1919 को हुआ था। महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित होकर 1932 में वह अंग्रेजों के खिलाफ जंग में शामिल हो गए थे। ऊंचडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को आग के हवाले करने के मामले में अंग्रेजी सेना को उनकी तलाश थी। इस दौरान अंग्रेजों को चकमा देने में वह सफल रहे और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। दूसरी बार बभनी गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की पटरियों को उखाड़ने के मामले में उन्हें उरुवा से गिरफ्तार कर लिया गया और अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

करीब सात माह जेल में रहने के बाद उन्हें रिहा किया गया। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष तेज करने की रणनीति बनाई। आजादी मिलने के बाद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 1971 में उन्हें तांबे की शील्ड प्रदान की। इसके बाद प्रदेश के पूर्व सीएम रहे हेमवंती नंदन बहुगुणा जोशी ने चांदी का बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्हें कई बार सम्मानित किया गया था। सोमवार शाम सेनानी ने अंतिम सांस ली। उनके दो शिक्षक पुत्र राजेंद्र प्रसाद और राजधर तिवारी सेवा निवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed