{"_id":"6ac0159d670d77a43c04c080","slug":"kali-ghati-toofani-wins-the-malak-balau-dangal-title-allahabad-news-c-417-1-man1001-9969-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: काली घाटी तूफानी ने जीता मलाक बलऊ दंगल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: काली घाटी तूफानी ने जीता मलाक बलऊ दंगल का खिताब
Sat, 03 Oct 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
मंसूराबाद के मलाक बलऊ की दंगल में कुश्ती की कला का प्रदर्शन करती महिला पहलवान।
मलाक बलऊ में आयोजित कुश्ती दंगल में काली घाटी के पहलवान तूफानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के शिवा पहलवान को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता पहलवान को आयोजन समिति ने 51 सौ रूपये नकद और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
करीब 15 जोड़ी पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों में दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। महिला पहलवानों की कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिला पहलवानों ने भी बेहतरीन दांव-पेच दिखाया। जिसमें झांसी की आरू पर कानपुर की कविता का दांव भारी पड़ा। कार्यक्रम में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, ग्राम प्रधान संदीप पटेल, भाजपा नेता जगदीश पटेल, अपना दल (एस) क्षेत्रीय मीडिया सचिव राजेन्द्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। दंगल का संचालन धर्म नारायण मिश्र और योगेश मिश्र ने किया। मुकाबलों में रेफरी की भूमिका राम दुलारे यादव रहे। रमेश मिश्र, प्रेम मिश्र, पंकज पटेल व अनिल ओझा ने सहयोग किया।