फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice SP Kesarwani given farewell in full court reference

Prayagraj News: न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी को फुल कोर्ट रेफरेंस में दी गई विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Justice SP Kesarwani given farewell in full court reference
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी को बृहस्पतिवार को फुलकोर्ट रेफरेंस में विदाई दी गई। मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर की अगुवाई में आयोजित विदाई समारोह में न्यायिक कार्यों में उनके योगदानों को याद किया गया। इस मौके पर न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने संस्कृत में दिए गए भाषण में कहा कि उन्होंने हमेशा न्यायिक कार्य को भगवान का कार्य माना है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर ने न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी के समर्पण और प्रशासनिक कामकाज की प्रशंसा की। कहा कि स्थानांतरण उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। कार्यक्रम में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह, अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी उनके योगदानों को याद किया। कहा कि न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी 12 अप्रैल 2013 को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति किया गया और दो अगस्त 2014 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उनका कोलकाता हाईकोर्ट में स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed