फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice Piyush said: Tax lawyers should keep a close eye on the changing law with modern technologies.

न्यायमूर्ति पीयूष बोले : अत्याधुनिक तकनीकियों के साथ बदलते कानून पर पैनी नजर रखें कर अधिवक्ता

Sun, 17 Mar 2024 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 05:40 PM IST
सार

सेमिनार को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने कहा कि टैक्स की वकालत जटिल कानूनी प्रक्रियाओं से भरपूर हैं। इस विधा में पारंगत होने के लिए नित प्रतिदिन बदलते कानूनों से अपडेट रहने की जरूरत है। इसके लिए हमें खुद को अत्याधुनिक तकनीकी से जोड़ते हुए निरंतर अध्ययन पर ध्यान देना होगा। 

विज्ञापन
Justice Piyush said: Tax lawyers should keep a close eye on the changing law with modern technologies.
टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में जस्टिस पीयूष अग्रवाल को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की प्रयागराज में हुई 49वीं कार्यकारिणी की बैठक में टैक्स मामलों के वकीलों ने साइबर कैफे से जीएसटी पंजीकरण रोकने और कराधान से जुड़े मुकदमों में परिसीमा अधिनियम लागू कराने की मांग उठाई है। रविवार को माथुर वैश्य धर्मशाला में  द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की ओर आयोजित इस सेमिनार और शपथ ग्रहण समारोह का उद्घाटन हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने किया। 

विज्ञापन




विज्ञापन





सेमिनार को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने कहा कि टैक्स की वकालत जटिल कानूनी प्रक्रियाओं से भरपूर हैं। इस विधा में पारंगत होने के लिए नित प्रतिदिन बदलते कानूनों से अपडेट रहने की जरूरत है। इसके लिए हमें खुद को अत्याधुनिक तकनीकी से जोड़ते हुए निरंतर अध्ययन पर ध्यान देना होगा। इस अवसर पर द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर के चोपड़ा को अध्यक्ष और अरुण कुमार केशरवानी को महामंत्री के पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार में प्रदेश भर से जुटे कर अधिवक्ताओं का कहना था कि साइबर कैफे से हो रहे जीएसटी पंजीकरण से न सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि कानूनी जानकारी के अभाव मे भरे गए पंजीकरण आवेदन से व्यापारियों को भविष्य में तकनीकी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस अवसर पर अधिवक्ता हर्ष शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, प्रेम सुंदर उपाध्याय, उमेश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, गिरीश डोबियाल, विपिन सिंह, मुन्ना लाल यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed