फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice Anshuman Singh Lifetime Achievement Award

न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

Sun, 16 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Justice Anshuman Singh Lifetime Achievement Award
allahabad
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के लॉन में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2013-14, 2014-15 एवं 2015-16 की ए, बी एवं सी डिवीजन लीग की विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने राजस्थान एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह को अमिताव बनर्जी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा। 2013-14 में विजेता एवं उपविजेता क्रमश: कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीनज लीग में चौधरी नौनिहाल क्रिकेट अकादमी व डीएसए-एनसीआर, डा. रवि वर्मा बी डिवीजन में एबीआईसी व इफको ब्वायज विजेता व उपविजेता, मनीष देब-स्कंद गुप्त सी डिवीजन लीग में विप्लव स्पोर्टिंग व एमआईसी रहीं।
विज्ञापन

2014-15 में ए डिवीजन में चौधरी नौनिहाल व इलाहाबाद क्रिकेट अकादमी, बी डिवीजन में विप्लव स्पोर्टिंग व चौधरी नौनिहाल अकादमी एवं सी डिवीजन में वाईएमसीए व चौधरी नौनिहाल रहीं। 2015-16 में चौधरी नौनिहाल अकादमी व आनंद शुक्ला एकादश, बी डिवीजन में विप्लव स्पोर्टिंग व एबीआईसी तथा सी डिवीजन में चौधरी नौनिहाल अकादमी व स्टेडियम ब्वायज विजेता एवं उपविजेता रहीं। तीनों डिवीजन की विजेताओं एवं उपविजेता टीम में क्रमश: 15 हजार एवं 10 हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा सीनियर डिवीजन में तीनों सत्रों के दौरान सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 2500-2500 रुपये मिले। इस मौके पर यूपीसीए के सीईओ दीपक शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहर के उन क्रिकेटरों को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। यूपी महिला टीम की मैनेजर डा. जूली ओझा को भी सम्मानित किया गया। सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश एचएन सेठ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश डीएस सिन्हा ने की। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक एवं यूपीसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताहिर हसन ने एसीए की पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट पढ़ी। रिसीवर डा. सुनील वर्मा ने अतिथियों का स्वागत, वरिष्ठ अधिवक्ता रविकांत ने धन्यवाद ज्ञापन एवं एसडी कौटिल्य ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed