{"_id":"5f8607cc8ebc3e5be50e883e","slug":"junk-police-arrested-nine-vicious-robbers-three-bikes-worth-lakhs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूंसी पुलिस के हत्थे चढ़े नौ शातिर लुटेरे, लाखों की तीन बाइक बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूंसी पुलिस के हत्थे चढ़े नौ शातिर लुटेरे, लाखों की तीन बाइक बरामद
Wed, 14 Oct 2020 12:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महंगे शौक ने शहर के कीडगंज, मुट्ठीगंज, झूंसी और नैनी के रहने वाले युवकों को शातिर लुटेरा बना दिया। शातिर लुटेरे तीन बाइकों पर सवार होकर झूंसी में मोबाइल छीनैती की वारदात को अंजाम दे रहे थे, तभी धर लिए गए। इनके पास से डेढ़ दर्जन से ज्यादा महंगे एनरायड मोबाइल सेट, कट्टा, कारतूस और नकद रुपये भी बरामद किए हैं। पकड़े गए शातिर लुटेरे रहते तो झोपड़-पट्टी में हैं लेकिन इनके शौक किसी रइसजादों से कम नहीं थे। पुलिस ने इनके पास से तीन महंगी बाइकें भी बरामद की हैं। तकरीबन सभी बाइकों की कीमत डेढ़ से पौने दो लाख रुपये बताई गई हैं।
इंसपेक्टर झूंसी नरेंद्र प्रसाद को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर लुटेरे महंगी बाइकों के साथ अंदावा रेलवे फाटक के पास मौजूद हैं। इस पर इंसपेक्टर ने एसआई मोहम्मद अली, अरविंद कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार, सौरभ सिंह, अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल लवकुश,पंकज चौधरी, गीता यादव, अजय कुमार व रंजीत कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तभी सामने से तीन बाइक पर लुटेरे आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वे भागने लगे।
थोड़ी सी मशक्कत के बाद ओम प्रकाश जायसवाल उर्फ बाबा पुत्र गोकुल जायसवाल निवासी चौखंडी थाना कीडगंज, सौरभ सोनकर पुत्र शारदा सोनकर निवासी गऊघाट थाना मुट्ठीगंज, उज्ज्वल जायसवाल उर्फ साहिल पुत्र प्रकाशंचद्र जायसवाल निवासी बोट क्लब थाना कीडगंज, नागेश्वर सोनी उर्फ मंगू स्वर्गीय जनार्दन सोनी निवासी नई बस्ती थाना कीडगंज, धीरज गुप्ता पुत्र ननकू गुप्ता निवासी कीडगंज, शिवम कुशवाहा पुत्र प्रेमचंद्र कुशवाहा निवासी जमुना बैंक रोड निवासी कीडगंज, राकेश भारतीया उर्फ रहमान पुत्र लाला पासी त्रिवेणीपुरम यमुना सेक्टर थाना झूंसी, श्रेयांश साहू पुत्र शैलेंद्र चंद्र साहू निवासी दांडी बाजार, नीवा रोड नैनी तथा रोहित गुप्ता उर्फ लड्डू पुत्र विनोद गुप्ता निवासी चौखंडी थाना कीडगंज को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
इनके पास से सैमसंग, वीवो, ओप्पो, लावा, नोकिया के कुल 20 मोबाइल एनरायड सेट, आरवन 15, केटीएम और एवेंजर बाइक, 2100 रुपये नकद, कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है। इंसपेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे झूंसी के अलावा शहर के जार्जटाउन, सिविल लाइंस, टैगोर टाउन जैसे इलाकों में चेन स्नैचिंग व मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे। दोपहर बाद सभी लुटेरों का चालान कर दिया गया।