फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Junior doctor left his bike on the bridge and jumped into Yamuna

Prayagraj News: जूनियर डॉक्टर पुल पर बाइक छोड़कर यमुना में कूदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Junior doctor left his bike on the bridge and jumped into Yamuna
नैनी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एमबीबीएस छात्र सौरभ अहिरवार(25) ने नए पुल पर बाइक छोड़कर यमुना में छलांग लगा दी। वह वाराणसी से बाइक लेकर यहां पहुंचा था। उसने खुद इसकी जानकारी घटना से पहले ऑडियो भेज घरवालों को दी। हालांकि, नदी में दिनभर सर्च अभियान चलाए जाने के बाद भी देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सौरभ पुत्र सुखराम अहिरवार मूलरूप से मप्र के अनूपपुर का रहने वाला था। वह बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस स्थित डरमेटोलॉजी विभाग में जूनियर रेजीडेंट तैनात था। उसके साथी डॉ.कपिलदेव शर्मा निवासी पुराल उत्तरकाशी, उत्तराखंड ने बताया कि सौरभ ने शुक्रवार रात 11 बजे के करीब घरवालों को एक रिकाॅर्डेड ऑडियो भेजा। इसमें वह यह कहता हुए सुनाई दिया कि उसने अपनी बाइक प्रयागराज स्थित नए यमुना पुल पर छोड़ दी है और वह पुल से नदी में कूदकर जान देने जा रहा है।
विज्ञापन

यह सुनकर घरवाले घबरा गए और उसके कपिल समेत अन्य दोस्तों को सूचना दी। इसके बाद फोन से बताया गया तो नैनी पुलिस नए यमुना पुल पर पहुंची। यहां पूर्व में बने टोल टैक्स बूथ के पास एक यमाहा एफजेड बाइक लावारिस हालत में मिली। घरवालों को जानकारी दी गई तो पता चला कि वह सौरभ की ही बाइक है। रात में ही खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात उसके तीन दोस्त भी वाराणसी से आ गए। शुक्रवार सुबह एक बार फिर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों तो जल पुलिस ने यमुना नदी में तलाश शुरू की। जल पुलिस की टीम ने नैनी से दारागंज, छतनाग, लवायन, फाफामऊ तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। शाम को अंधेरा होने पर खोजबीन रोक दी गई। नैनी प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है। शनिवार को एक बार फिर नए सिरे से तलाश कराई जाएगी।
कभी कोई परेशानी की बात नहीं बताई
दोस्त की तलाश में वाराणसी से आए तीन मेडिकल छात्रों में कपिल के अलावा यशवंत कुमार रेड्डी व राजकुमार मीणा भी शामिल रहे। यशवंत ने बताया कि सौरभ ने कभी किसी तरह की परेशानी की बात नहीं बताई। पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी कोई परेशानी नहीं थी। ऐसे में वह भी नहीं समझ पा रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। उसने यह भी बताया कि सौरभ कब हॉस्टल से निकला, इस बारे में भी किसी को नहीं पता चल सका। रात में जब घरवालों का फोन आया, तब सभी को जानकारी हुई।


एक दिन पहले निकला था वाराणसी से
पुलिस के मुताबिक दोस्तों ने यह भी बताया कि सौरभ एक दिन पहले वाराणसी से निकला था। 13 की रात हॉस्टल में रहने वाले दोस्तों से हेलमेट मांगा था। पूछने पर कहा, कुछ काम से जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मौके पर बाइक मिली है, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed