फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Junior Athletics Championship: UP dominates... wins 11 gold, 10 silver and three bronze medals

Junior Athletics Championship : यूपी का दबदबा... 11 स्वर्ण, 10 रजत और तीन कांस्य पर कब्जा

Fri, 26 Sep 2025 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 03:51 PM IST
सार

36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के खाते में 11 स्वर्ण, 10 रजत और तीन कांस्य पदक आए। महिला वर्ग की अंडर-20 हैमर थ्रो में यूपी की गुंजन सिंह को स्वर्ण, यूपी की ऋचा यादव को रजत और हरियाणा की ललिता को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
Junior Athletics Championship: UP dominates... wins 11 gold, 10 silver and three bronze medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूंद लगाता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के खाते में 11 स्वर्ण, 10 रजत और तीन कांस्य पदक आए। महिला वर्ग की अंडर-20 हैमर थ्रो में यूपी की गुंजन सिंह को स्वर्ण, यूपी की ऋचा यादव को रजत और हरियाणा की ललिता को कांस्य पदक मिला। बालक अंडर-16 हाई जंप में यूपी के ललितपुर के सिद्धार्थ राजा (1.74) मीटर में पहला, उत्तराखंड के ईशान चौहान (1.68) मीटर में दूसरा और हरियाणा के शिवम (1.65) मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

 

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को महिला वर्ग की अंडर-20 3000 मीटर की दौड़ में उत्तराखंड की मधु पनवार (10:35.88 मिनट) ने स्वर्ण, यूपी की श्रद्धा पटेल (10:41.63 मिनट) ने रजत और दिल्ली की माधुरी (11:01.93 मिनट) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष अंडर-20 3000 मीटर दौड़ में उत्तराखंड के सौरभ रावत (9:04.20 मिनट) ने स्वर्ण, यूपी के राम मिलन निषाद (9:07.59 मिनट) ने रजत और दिल्ली के साहिल खान (9:12.04 मिनट) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग की अंडर-18 शॉटपुट में दिल्ली के पार्थ सोलंकी (17.04 मीटर) ने गोल्ड, उत्तराखंड के रेहान चौधरी (16.11 मीटर) ने रजत, दिल्ली के पुष्प नंदल (14.18 मीटर) ने कांस्य और महिला वर्ग में हरियाणा की पायल ने गोल्ड, यूपी की प्रिया ने रजत व समीक्षा राठी ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Junior Athletics Championship: UP dominates... wins 11 gold, 10 silver and three bronze medals
एक किमी मिडले में अमरोहा यूपी ने स्वर्ण, उत्तराखण्ड ने रजत एवं दिल्ली ने कांस्य पदक जीता। - फोटो : अमर उजाला।

महिला वर्ग की अंडर-20 800 मीटर दौड़ में यूपी की वंशिका (2:14 मिनट) ने स्वर्ण, हिमाचल की अदिति ठाकुर (2:16 मिनट) ने रजत, उत्तराखंड की भावना नेगी (2:19 मिनट) ने कांस्य और पुरुष वर्ग में पंजाब के मोहित मंगत (1:58 मिनट) ने स्वर्ण, दिल्ली के मानव बेसोया (1:59 मिनट) ने रजत व उत्तराखंड के अभिषेक कुमार (1:59 मिनट) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

 

पुरुष वर्ग की अंडर-18 200 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार ने 22.41 सेकंड, पंजाब के जतिंद्र सिंह ने 22.44 सेकंड, उप्र के हरित चौधरी ने 22.55 सेकंड और महिला वर्ग में चंडीगढ़ की हीरल सैनी ने 25.14 सेकंड, चंडीगढ़ की अंशिका शर्मा ने 26.19 सेकंड, उत्तराखंड की कनिका सैनी ने 26.62 सेकंड क्रमश: गोल्ड, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किया।


पुरुष वर्ग की अंडर-20 हाईजंप में दिल्ली के विकास यादव ने 1.93 मीटर, हरियाणा के राम ने 1.90 मीटर, दिल्ली के आकाश कुमार वर्मा ने 1.85 मीटर और महिला वर्ग में हरियाणा की मुस्कान, दिल्ली की आशिया कमबोज, उप्र की गुंजन यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Junior Athletics Championship: UP dominates... wins 11 gold, 10 silver and three bronze medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट में भाग लेते - फोटो : अमर उजाला।

पुरुष वर्ग की अंडर-20 200 मीटर दौड़ में जम्मू-कश्मीर के युवराज सिंह ने 22.13 सेकंड, यूपी के विकास कुमार सिंह ने 22.33 सेकंड, हिमाचल प्रदेश के मंजीत सिंह ने 22.42 सेकंड और महिला वर्ग में पंजाब की प्रीत कौर ने 25.01 सेकंड, यूपी की अदिति धीमान ने 25.99 सेकंड, हरियाणा की तुलसी ने 26.28 सेकंड में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर मारी बाजी। पुरुष वर्ग की अंडर-20 शॉटपुट में दिल्ली के यश चिकारा ने 16.88 मीटर, चंडीगढ़ के अमरिंद्र सिंह ने 15.68 मीटर, हरियाणा के अनमोल शर्मा 14.82 मीटर और महिला वर्ग में हरियाणा की खुशबू, दिल्ली की दिशा दबास, उत्तराखंड की रिया पाल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुष वर्ग की अंडर-20 400 मीटर बाधा दौड़ में यूपी के अमित कुमार, दिल्ली के संतोष खती, हरियाणा के जतिन और महिला वर्ग में उप्र की राखी, हरियाणा की पूनम, दिल्ली की श्रेया चौहान क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व कांस्य प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की अंडर-18 200 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार, यूपी के हरित चौैधरी, पंजाब के जतिंद्र सिंह, अंडर-20 200 मीटर दौड़ में जम्मू-कश्मीर के युवराज सिंह चिब, हिमाचल प्रदेश के मंजीत सिंह, जम्मू-कश्मीर के रकक्षम मत्थू और महिला वर्ग की अंडर-20 200 मीटर दौड़ में पंजाब की प्रीत कौर, उप्र की अदिति धीमान, हरियाणा की तुलसी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।

Junior Athletics Championship: UP dominates... wins 11 gold, 10 silver and three bronze medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 60 मीटर दौड़ में भाग - फोटो : अमर उजाला।

बालक अंडर-16 वर्ग की जैवलिन थ्रो में यूपी के सुमित कुमार को गोल्ड, यूपी के सचिन कुमार को सिल्वर और उत्तराखंड के परमजीत सिंह को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग की अंडर-18 100 मीटर की दौड़ में यूपी के विनय यादव, दिल्ली के नैतिक मुदगल, हिमाचल प्रदेश के नवजोत सिंह और महिला वर्ग में उप्र की श्रद्धा यादव, हिमाचल प्रदेश की सविता कुमारी, हरियाणा की राखी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अपने नाम किया।
 

पुरुष वर्ग की अंडर-20 ट्रिपल जंप में दिल्ली के प्रिंस सिंह को स्वर्ण, उत्तराखंड के मोहम्मद समीर को रजत और उप्र के स्वरित भदाना को कांस्य पदक मिला।

बालक वर्ग की अंडर-16 1000 मीटर स्प्रिंट मिडले में यूपी की हरियंत पिंडवाल लविश, सत्यम कैलाश पाल, मोहम्मद समीर खान, उत्तराखंड के तरुण आर्य, आयुष तरागी, एच गरिया ए चौधरी, दिल्ली के राहुल राज महतो, कृष्णा शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, आकाश केशव ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किया।

बालिका वर्ग में जम्मू-कश्मीर की टीम को गोल्ड मिला। पुरुष वर्ग की अंडर-20 3000 मीटर स्टीपलचेस में यूपी के प्रतीक दीक्षित और महिला वर्ग में यूपी की शिवानी मौर्या को गोल्ड मिला। पुरुष वर्ग की अंडर-20 4*400 मीटर रिले में हरियाणा की टीम और महिला वर्ग में भी हरियाणा की टीम ने मारी बाजी।

Junior Athletics Championship: UP dominates... wins 11 gold, 10 silver and three bronze medals
ऊंची कूद में हिस्सा लेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

चैंपियनशिप की पदक तालिका

राज्य             स्वर्ण रजत कांस्य

 

उप्र             11 10 3

हरियाणा            6 2 6

पंजाब             4 1 1

दिल्ली             3 9 6

उत्तराखंड 2 5 8

हिमाचल प्रदेश 2 5 1

चंडीगढ़             2 1 1

जम्मू-कश्मीर 2 0 1

Junior Athletics Championship: UP dominates... wins 11 gold, 10 silver and three bronze medals
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में भाग लेत - फोटो : अमर उजाला।

ऊंची कूद में किसान के बेटे ने जीता सोना


प्रयागराज। स्टेडियम में तीन दिवसीय 36वीं नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झांसी के ललितपुर निवासी किसान इंद्र पाल सिंह के बेटे सिद्धार्थ ने ऊंची कूद में गोल्ड जीतकर सबको चौंका दिया। सिद्धार्थ ने अंडर-16 ऊंची कूद में 1.74 मीटर की ऊंचाई पार कर न सिर्फ पहला स्थान हासिल किया बल्कि यह भी दिखा दिया कि मेहनत और हौसले के सामने कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।

सिद्धार्थ बताते हैं कि स्टेडियम में दो साल से अभ्यास कर रहा हूं। केपी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र हूं। यह सिर्फ मेडल नहीं बल्कि पिता के संघर्ष का फल है। इससे पहले अहमदाबाद में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल ट्राइथलॉन में स्वर्ण और लखनऊ में स्कूल नेशनल ऊंची कूद में सातवां स्थान मिला था। कोच देवी प्रसाद और सत्येंद्र ने कहा कि वह हर दिन सुबह पांच बजे अभ्यास के लिए मैदान पर आता है। सीमित संसाधनों में भी सिद्धार्थ ने जिस तरह से प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है।

Junior Athletics Championship: UP dominates... wins 11 gold, 10 silver and three bronze medals
ऊंची कूद में मुस्कान ने स्वर्ण, गुंजन यादव ने रजत आशिया कंबोज ने कांस्य पदक जीता। - फोटो : अमर उजाला।

ऑटो चालक के बेटे को 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण
 

वाराणसी के फतहगंज निवासी ऑटो चालक विनोद यादव के बेटे विनय ने 1000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार और शहर का भी मान बढ़ाया है। विनय ने जून में आयोजित 20वीं फेडरेशन एथलेटिक्स में 1000 मीटर की रेस में रजत और राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में भी रजत पर कब्जा जमाया था। विनय बताते हैं कि कठिन परिस्थितियों में भी पीछे नहीं हटे। अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात मेहनत की। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दो साल से रोजाना अभ्यास करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने मेरे सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया। विनय कहते हैं कि आगे जाकर राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed